ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

हरियाणा के संतलाल इंसान हैं या अजूबा? ठंड में गर्मी और गर्मी में लगती है ठंड, डॉक्टर भी नहीं समझे मिस्ट्री!

दुनिया के अजूबों के बारे में आपने कई बार सुना होगा और हो सकता है कि आपने इन अजूबों का दीदार भी किया होगा ,लेकिन हरियाणा के एक शख्स का शरीर प्रकृति के विपरीत चलता है,इन दिनों पूरी दुनिया गर्मी से झुलस रही है हरियाणा के संत लाल को इन दिनों ठण्ड लग रही है,अगर इन्हें 8 वां अजूबा कहें तो गलत नहीं होगा बकायदा उन्हें इसके लिए जिला प्रशासन कई बार सम्मानित भी कर चुका है। 

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के डेरोली गाँव निवासी संत लाल का शरीर प्रकृति के एकदम विपरीत है उन्हें भीषण गर्मी में ठण्ड तो सर्दी में गर्मी लगती है,संतलाल के बारे में पहली बार तब पता चला जब मीडिया ने साल 2018 में कवर किया हालाँकि उनके गाँव और खुद संतलाल का कहना है कि उन्हें ये बचपन से होता आ रहा है,एक तरफ जहाँ इस दौरान भारत में उमस भरी गर्मी पड़ती है वहीं 61 वर्षीय संतलाल इन दिनों भी ठण्ड से बचने के लिए आग सेकते हैं और एक नहीं बल्कि दो कम्बल ओढ़कर सोते हैं वहीं सर्दियां आते ही उन्हें भीषण गर्मी का अहसास होने लगता है और वो बर्फ की सिल्लियों से लिपटकर या तालाब में नहाकर गर्मी से राहत पाते हैं। 

पढ़ें यह खबर : राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: CCTV फुटेज डिलीट करने की कोशिश, SIT जांच में नए खुलासे, कार और नकदी बरामद

हरियाणा के संत लाल को स्थानीय लोग 'मौसम विभाग ' के नाम से बुलाते हैं,संत लाल अपने शरीर की इस प्रक्रिया से खुद हैरान हैं लेकिन समय के साथ उन्होंने अपने आप को इन परिस्थतियों के लिए ढाल लिया है ,आए दिन उनसे मिलने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।उनके इस अजीबोगरीब शरीर के लिए जिला प्रशासन ने उन्हें सम्मानित भी किया और संतलाल ने बर्फ में सबसे अधिक समय तक लेटने का रिकॉर्ड भी बनाया है। 

पढ़ें यह खबर : देहरादून - देवभूमि की शांत वादियों में अब गोलियों की तड़तड़ाहट बन गई आम बात,दून में फायरिंग से दो घायल,आरोपी फरार।

 

 डॉक्टरों के अनुसार, संतलाल बचपन से ही इस स्थिति से गुज़र रहे हैं।मेडिकल एक्सपर्ट्स का मानना ​​है कि यह हाइपोथैलेमस को प्रभावित करने वाली एक दुर्लभ बीमारी से जुड़ा हो सकता है। हाइपोथैलेमस दिमाग का वह हिस्सा है जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है, हालाँकि अभी तक इसकी कोई पक्की पहचान नहीं हो पाई है।उनकी इस अजीब स्थिति ने पिछले कुछ सालों में देश-विदेश के मेडिकल प्रोफेशनल्स और मीडिया टीमों का ध्यान खींचा है।

 

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You