ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Politics : हरियाणा में बाबा बागेश्वर पर AAP प्रत्याशी की टिप्पणी से मचा बवाल, संत समाज भड़का | Nation One

Politics : आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के बयान के बाद हरियाणा में नया विवाद शुरू हो गया है। हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने बाबा बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री और उनके माता-पिता को पागल कहा था। जानिए पूरा मामला

Politics : क्या कहा था धीरेंद्र शास्त्री ने

धीरेंद्र शास्त्री की कथा कुरुक्षेत्र में हो रही थी। गत मंगलवार को समापन हुआ। कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने एक प्रसंग में कहा था कि कुरुक्षेत्र की जय हो, मां भद्रकाली की जय और हरियाणा के पागलों की जय हो। इस पर सुशील गुप्ता भड़क गए।

Politics : धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के आप प्रत्याशी

सुशील गुप्ता ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हरियाणा के लोग पागल नहीं हैं, धीरेंद्र शास्त्री और उनके पिता पागल हैं। इसका वीडियो प्रसारित होने पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया आई।

Politics : इसलिए भड़का संत समाज

इसके बाद संत समाज भड़क गया। संतों का कहना था कि सुशील गुप्ता ने धीरेंद्र शास्त्री की भावनाओं को नहीं समझा। सरस्वती विकास बोर्ड के चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमच ने कहा कि सुशील गुप्ता की सोच छोटी है। दशनामी संप्रदाय निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी शाश्वतानंद ने कहा कि बाबा बागेश्वर जब पागल बोलते हैं तो अर्थ है सच को पाना।

विवाद होने के बाद भी सुशील गुप्ता अपने बयान पर कायम है। उनका कहना है कि उन्होंने कोई गलत टिप्पणी नहीं की है। कोई हरियाणा और कुरुक्षेत्र के लोगों को पागल कहे, यह बर्दाश्त नहीं है।

Also Read : Politics : कांग्रेस ने BJP के शीर्ष नेताओं के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, ये है वजह | Nation One

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed