वेब स्टोरी

हरियाणा में नहीं रही महिला पुलिस कर्मचारी महफूज सीएम को लिखी चिठ्ठी
जहां महिला पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं है वहां आम महिलाओं का तो क्या ही हाल होता होगा। जी हां एक ऐसा ही मामला सामने आया है हरियाणा के जिंद जिले से जहां सात महिला पुलिसकर्मियों ने जिंद जिले के एसपी सुमित कुमार पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है साथ ही एसपी सुमित कुमार के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा दी है। इसके साथ ही कई सीनियर महिला पुलिस अधिकारियों पर इस में शमिल होने के आरोप भी लगाए गए हैं। महिला पुलिसकर्मियों ने सीएम को लिखी चिट्ठी महिला पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को खत लिखकर अपनी आपबीती बयां की है। महिला पुलिसकर्मियों ने सीएम को खत लिखकर कार्रवाई की मांग की है। इस खत में कई महिला पुलिसकर्मियों ने अपने साईन भी किए हैं। महिला पुलिस कर्मचारी ने चिट्ठी में लिखा है कि जिंद एसपी महिला पुलिस कर्मचारियों पर बुरी नज़र रखते हैं, वहीं महिला पुलिस कर्मचारियों का कहना है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो उंनके पास सुसाइड करने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं बचगा। चिट्ठी में सात महिला कर्मचारियों ने कहा है कि उंनके साथ यौन शोषण हुआ है। सीनियर महिला अधिकरियों को भी बनाया दोषी महिला पुलिसकर्मियों द्वारा लिखे खत में जींद की महिला एसएचओ मुकेश रानी को भी आरोपी बताया गया है। आरोप है कि वो एक महिला पुलिसकर्मी को एसपी के घर लेकर गई थीं और वहीं छोड़कर वापस आ गईं। जिसके बाद एसपी ने पीड़िता के साथ काफी बदसलूकी की, वहीं डीएसपी गीतिका पर भी अरोप लगाया गया है कि शिकायत सुनने के बाद भी उन्होंने कोई भी कार्रवाई नहीं की और कह डाला की महिला पुलिस कर्मचारियों को बड़े अफसरो के साथ काॅपरेट करना पड़ता है। एसएचओ मुकेश रानी पर गिरोह बनाने का आरोप महिला पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री को भेजे गए अपने खत में बताया है कि एसएचओ मुकेश रानी और एसपी सुमित कुमार ने मिलकर एक गिरोह बनाया हुआ है जिसमें कई लड़कियां भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इंन लड़कियों का काम होता है अमीर लड़कों को फर्ज़ी मुकदमे में फंसाना और फिर पैसे लेकर मामले को रफा दफा करने की बात होती है। इसके अलावा मुकेश रानी पर ंउंन पुलिसकर्मियों को प्रताड़ित करने के भी आरोप लगे हैं जो एसपी के साथ काॅपरेट करने के लिए तैयार नहीं होती हैं। यह भी पढ़े- https://nationone.tv/dispute-over-seats-between-sp-congress/ बहरहाल पूरे मामले की सत्यता क्या है ये तो जांच का विषय है, लेकिन नेशन वंन इस खबर की कोई भी पुष्टि नहीं करता है।

You Might Also Like

Facebook Feed