ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

देहरादून के मालदेवता में पुल से लटका मिला युवक का शव, पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच की शुरू

उत्तराखंड के देहरादून जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मालदेवता से आगे स्थित लोहे के पुल के पास एक युवक का शव मिला। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मालदेवता चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 


पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान तनवीर कुमार उर्फ शायरी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से घमंडपुर, रानीपोखरी क्षेत्र का रहने वाला था और वर्तमान में बालावाला स्थित वेदवानी विहार में रह रहा था। मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी उसकी पहचान की पुष्टि की।

पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड में एक और गोलीकांड: लक्ष्य से हमलावरों का निशाना चूका, गोलीकांड में युवती घायल

रिश्तेदारों की स्कूटी से पहुंचा था युवक : 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। घटना की परिस्थितियों की जांच के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया, जिसने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। मौके पर एक स्कूटी भी खड़ी मिली। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह स्कूटी मृतक के एक रिश्तेदार की है। इसके बाद पुलिस ने मृतक की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू की।

पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड में जमीन के नियमों पर बड़ा फैसला: आवासीय प्लॉट पर अब नहीं बनेंगे शोरूम और मॉल, सरकार ने लागू किया सख्त कानून!

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान : 

प्रारंभिक पुलिस जांच में युवक के शरीर पर किसी बाहरी चोट या संघर्ष के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट करने के लिए पुलिस ने शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Watch Video