Weight Loss Tips : आज के समय में अस्वस्थ जीवनशैली के कारण होने वाली कई बीमारियों में से सबसे बड़ी बीमारी मोटापा है। मोटापा दुनियाभर में महामारी की तरह फैल गई है। वहीं भारत भी मोटे लोगों का ग्राफ काफी ज्यादा है।
वहीं ज्यादा मोटापे के कारण इंसानी शरीर में कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। जब यह दिक्कतें ज्यादा ही बढ़ने लगती हैं तो लोग मोटापा कम करने के लिए अलग अलग तरीके खोजने लगते हैं। वहीं कई बार सही जानकारी न हो पाने के कारण लोग सही तरीके का इस्तेमाल कर अपना वजन कम नहीं कर पाते।
साथ ही मोटापा कई बिमारियों का मुख्य कारण भी है। जिनमें हृदय रोग, हाई बीपी, कैंसर, कोलेस्ट्रॉल, फैटी लिवर, PCOD, डिप्रेशन और अकेलापन भी शामिल है।
ऐसे में आज हम आपको वजन घटाने के लिए अनेक घरेलू उपाय बताने जा रहे है। जिससे आप इन उपायों के इस्तेमाल से जल्दी अपना वजन कम कर सकते है।
1. शहद और नींबू पानी
सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से वजन कम करने में आसानी होती है। और सेहत भी अच्छी बनी रहती है।
2. एलोवेरा
एलोवेरा का पल्प निकाल कर पानी में मिलाकर पीने से भी वजन कम करने में मदद मिलती है। इससे हमारा मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है और कैलॉरी बहुत तेजी से बर्न होता है। इसका सेवन हमारे शरीर के पाचन स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।
3. काली मिर्च
काली मिर्च का सेवन भी मोटापे को ज्लदी खत्म करने में मदद करता है। इसमें मौजूद पिपराइन मोटापा कम करने में काम आता हैं। बता दें कि पिपराइन एक प्रकार का फाइटोकेमिकल है जो मिर्च में तीखा स्वाद देता है और चर्बी को गलाने में मदद करता है।
4. करी पत्ता
करी पत्ते का सेवन हमारे शरीर के लिए बहुत से तरीके से फायदेमंद रहता है। यह डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है, साथ ही वजन घटाने में भी काम आता है।