गणेश गोदियाल की PC में खाली रही हेमंत द्विवेदी की कुर्सी ,BKTC के दो अध्यक्षों में बढ़ी तकरार
बद्रीनाथ धाम चढ़ावे मामले ने अब राजनैतिक रूप ले लिया है,बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC ) के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल और हेमंत द्विवेदी के बीच चल रही तकरार पर आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आज देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस की ,हालाँकि हेमंत द्विवेदी के लिए संरक्षित कुर्सी खाली नजर आई।
पढ़ें यह खबर : हल्द्वानी में एक ही गैलरी में दिखेंगे उत्तराखंड के 30+ GI टैग उत्पाद
क्या था मामला :
श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है BKTC के वैयक्तिक निजी सचिव प्रमोद नौटियाल की गिरफ़्तारी भी चुकी है ,BKTC के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने बयान में कहा गया था कि गणेश गोदियाल का कार्यकाल अध्यक्ष के रूप में सबसे अधिक रहा है और जिस निजी सचिव प्रमोद नौटियाल की गिरफ़्तारी हुई थी उसे गणेश गोदियाल के कार्यकाल में ही लगाया था और गणेश गोदियाल से सार्वजनिक स्थल पर चर्चा करने की बात कही गणेश गोदियाल ने इस चुनौती को स्वीकार किया और आज देहरादून स्थित प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
हेमंत द्विवेदी की कुर्सी रही खाली :
दोपहर ठीक 12:30 बजे गणेश गोदियाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और BKTC अध्यक्ष पर बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले को दबाने का आरोप लगाया,कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व BKTC अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये कहते नजर आए कि प्रमोद नौटियाल को गणना अधिकारी और प्रोटोकॉल अधिकारी क्यों बनाया गया,वर्तमान अध्यक्ष ने अपने से जुड़े व्यक्ति को ऐसी जिम्मेदारी क्यों दी,और हेमंत द्विवेदी जो उनपर आरोप लगा रहे हैं उन्हें तथ्यों के साथ साबित करें।साथ ही गणेश गोदियाल ने कहा कि अध्यक्ष साहब को मेरे बिनसर मंदिर और ज्योतिर्मठ मंदिर के बनवाने से क्या परेशानी है हमने मंदिर बनवाया आप तो चोरी के आरोपी हैं।प्रमोद नौटियाल की नियुक्ति उनके कार्यकाल में नहीं हुई ये हेमंत द्विवेदी का सफ़ेद झूठ है।हालाँकि मीडिया के सवालों से गणेश गोदियाल तिलमिलाए से नजर आए और मीडिया कर्मी को हेमंत द्विवेदी का वकील हो क्या कहते नजर आए।
पढ़ें यह खबर :सोनम वांगचुक के समर्थन में आए '3 इडियट्स' के अभिनेता ओमी वैद्य, आमरण अनशन पर जताई चिंता
अब देखने वाली बात है कि BKTC के दो अध्यक्षों की ये टकरार क्या रूप लेती है और बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के वर्तमान अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी गणेश गोदियाल के सवालों का जवाब कब देते हैं।
Watch Video
Watch the full video for more details on this story.













