ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

E 20 पेट्रोल पर अरविन्द केजरीवाल ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, मिलने का भी मांगा समय

E 20 पेट्रोल को लेकर भारत में राजनैतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है,आम आदमी पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्तमंत्री दिल्ली अरविन्द केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और मिलने का समय भी मांगा। 

आप प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि ये जनता से जुड़ा मुद्दा है,गाड़ियों के पार्ट्स ख़राब हो रहें हैं साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने जनता से मिलकर E 20 को लेकर होने वाली समस्याएं जानी हैं,उन्होंने लिखा कि देश में 30 करोड़ से ज्यादा ऐसे वाहन हैं जो 2023 से पहले के रजिस्टर हैं,पत्र में दो प्रमुख बातें लिखी हैं 

1 : हर पेट्रोल पंप पर विकल्प दिए जाएं कि ग्राहकों को E 20 पेट्रोल भरवाना है या सिर्फ पेट्रोल।

2 : E 20 पेट्रोल की अगर माइलेज कम है तो इसके दाम कम किए जाएं। 

अरविन्द केजरीवाल ने आज इस मामले पर प्रेस वार्ता भी की और कहा कि देश की जनता 'प्रधानमंत्री के नाम पत्र ' लिखकर अपनी समस्याएं लिखें और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से उन्होंने अपील की कि सोशल मीडिया पर E 20 पेट्रोल से होने वाली समस्या पर वीडियो बनाएं जिससे ये मामला व्यापक हो सके,इसके लिए आम आदमी पार्टी एक कैंपेंन चलाएगी। 

प्रेस वार्ता में अरविन्द केजरीवाल ने जंतर मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी  (CJP) के पेपर लीक आंदोलन जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग प्रमुख है को लेकर कहा कि हम इस आंदोलन का समर्थन करते हैं, केजरीवाल ने 17 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक से अपील की कि आप देश की धरोहर हैं बहुत दिन हो गए हैं आप अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दें।

केजरीवाल ने कहा कि वो 16 जुलाई को जंतर मंतर पहुंचेंगे और समर्थन देंगे। 

 

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You