ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामले में प्रमोद नौटियाल पुलिस हिरासत में, SIT करेगी पूछताछ

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के आरोपी प्रमोद नौटियाल को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,SIT उनसे धाम में चढ़ावा चोरी की पूछताछ करेगी,सीसीटीवी फुटेज में आरोपी प्रमोद के बद्री धाम में चढ़ावा चोरी करने की पुष्टि हुई है।

चमोली पुलिस ने बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी के आरोपी बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC ) के वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है,एसआईटी टीम का पर्यवेक्षण कर रहे डीएसपी मदन सिंह बिष्ट ने इस कार्रवाही की पुष्टि की है। 

चढ़ावा चोरी मामले की हो रही त्रिस्तरीय जांच :

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी प्रकरण की त्रि-स्तरीय जांच चल रही है,विभागीय स्तर पर मंदिर समिति, पुलिस में दर्ज मामले की जांच एसआईटी और व्यवस्थागत मामलों की जांच गढ़वाल कमीश्नर की अगुआई में चल रही है। एसआईटी ने मंदिर समिति कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। बताया गया कि धाम में सिर्फ डेढ़ माह का सीसीटीवी रिकॉर्ड उपलब्ध है, ऐसे में डीवीआर रिकवर करने की चुनौती रहेगी।

प्रमोद नौटियाल को हिरासत में ले जाने पर परिजनों ने नेहरू कॉलोनी में दी तहरीर : 

बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी प्रकरण में बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के निलंबित वैयक्तिक सहायक प्रमोद नौटियाल से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में उनके देहरादून के नेहरु कालोनी स्थित आवास पहुंचे और प्रमोद नौटियाल को अपने साथ ले गए। पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के बाद छोड़ने की बात कही थी। काफी देर तक जब प्रमोद नौटियाल घर नहीं पहुंचा तो स्वजनों ने नेहरू कॉलोनी की बायपास चौकी में तहरीर दी है।

16 जुलाई तक गिरफ्तारी पर लगाई है रोक :
तहरीर में हेमलता नौटियाल ने कहा है कि उच्च न्यायालय ने 16 जुलाई तक प्रमोद नौटियाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। ऐसे में रात के समय उन्हें घर से ले जाए जाने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है। उन्होंने बेटे की अपहरण की भी आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर प्रमोद नौटियाल का पता लगाने और उन्हें सकुशल बरामद करने की मांग की है।

पढ़ें यह खबर : पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ छात्रों की आवाज तेज, 20 जुलाई को संसद मार्च की तैयारी


बीकेटीसी ने प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर दिया था:


बता दें कि बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की गिनती के दौरान चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने के बाद बीकेटीसी ने प्रमोद नौटियाल को निलंबित कर दिया था। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि स्वजन चौकी में आए थे। प्रमोद नौटियाल का केस कर्णप्रयाग थाने में चल रहा है। हो सकता है वहां की पुलिस पूछताछ के लिए ले गई हो।

पढ़ें यह खबर : बद्रीनाथ धाम में गड़बड़ियों की लम्बी लिस्ट- चढ़ावा चोरी मामले के बाद अब दान की एम्बुलेंस भी गायब

एसआईटी कर चुकी है गणना ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के बयान दर्ज :


मदिर समिति की जांच टीम इससे संबंधित दस्तावेजों को खंगालने में जुटी हुई है। एसआईटी ने भी दो जुलाई को गणना ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों के बयान दर्ज किए हैं। बताया गया कि मंदिर समिति से मांगे गए दस्तावेज अभी एसआइटी को नहीं मिले हैं।

सिर्फ डेढ़ महीने का सीसीटीवी फुटेज : 

समिति की ओर से बताया गया है कि धाम में सिर्फ डेढ़ माह की सीसीटीवी फुटेज ही सुरक्षित है। इसलिए डाटा रिकवर करने की चुनौती रहेगी। एसआईटी की ओर से चढ़ावा गणना में शामिल कर्मचारियों का तीन साल का रिकॉर्ड मांगे जाने के बाद धाम में कानाफूसी का माहौल गर्म है।

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed