ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Britain : हैदराबादी युवक ने गूगल पर ढूंढा 'तुरंत हत्या का तरीका', फिर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट | Nation One

Britain : ब्रिटेन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। हैदराबाद के एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को चाकू से 9 बार गोदा और उसका गला रेत दिया। इस क्रूर हमले में लड़की की जान बच गई, लेकिन उसे गंभीर हालत में करीब एक महीने अस्पताल में बिताना पड़ा।

हैरान करने वाली बात यह है कि युवक ने गर्लफ्रेंड को रास्ते से हटाने के लिए गूगल पर उसे मारने का तरीका खोजा था। यह पूरा मामला 2022 का है। अब आरोपी युवक को दोषी पाया गया और लंदन में 16 साल की सजा सुनाई गई है।

Britain : 2017 में कॉलेज में हुई थी मुलाकात

दरअसल, हैदराबाद के रहने वाले 25 साल के श्रीराम अंबराला और 23 साल की सोना बीजू के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों की मुलाकात हैदराबाद के एक कॉलेज में 2017 में हुई थी। इसके बाद दोनों डेटिंग करने लगे थे। लेकिन बाद में दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी।

बीजू ने बताया कि श्रीराम उसे अपने इशारे पर कंट्रोल करना चाहता था। जबकि बीजू खुले विचारों वाली लड़की थी। उसने खुद के अनुसार जीने की इच्छा जताकर 2019 में श्रीराम से रिश्ता तोड़ लिया था। इस बात से श्रीराम नाराज था।

Britain : 2022 में यूके चले गए दोनों

2022 में अंबराला और बीजू दोनों पूर्वी लंदन विश्वविद्यालय में मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए यूके चले गए। लेकिन श्रीराम अंबराला की हरकत वहां भी नहीं सुधरी। वह बीजू को डराने के लिए खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगा। बीजू का कहना है कि अंबराला अचानक घर आता था और उसे शादी करने के लिए ब्लैकमेल करने की कोशिश करता था। बीजू लंदन के एक रेस्टोरेंट में काम करती थी। अंबराला अक्सर रेस्टोरेंट भी पहुंच जाता था।

एक दिन अंबराला रेस्टोरेंट पहुंचा। उसने खाना ऑर्डर किया। टेंशन में था। बार-बार अपना मोबाइल निकालकर कुछ सर्च कर रहा था। तभी अचानक अंबराला अपनी सीट से उठा और बीजे के पास गया। जहां उसने एक बार फिर शादी का ऑफर रखा। धमकी दी कि यदि वह उसकी बात नहीं मानेगी तो मार देगा। जब बीजू ने उसका ऑफर ठुकराया तो उसने चाकू निकाला और उस पर कई वार किए।

Britain : अब कोर्ट ने सुनाई सजा

फिलहाल मामला कोर्ट तक पहुंचा और अब अंबरला को दोषी पाया गया। उसे लंदन में 16 साल की जेल की सजा सुनाई गई। सजा की सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि अंबराला ने हमला करने से पहले गूगल पर कई चीजें सर्च की थी।

जैसे- क्या होगा अगर कोई विदेशी ब्रिटेन में किसी की हत्या कर दे, चाकू से किसी को मारना कितना आसान है और किसी को कैसे मारा जाए। अदालत को बताया गया कि 2022 का हमला अंबराला सालों तक बीजू को धोखा देने और शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के बाद हुआ।

Also Read : NEWS : गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, पढ़ें | Nation One

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed