ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

इस बार धनतेरस पर दो दिन तक रहेगी खरीदारी की धूम, बन रहा है शुभ योग

इस वर्ष धनतेरस 2025 का पर्व ग्राहकों और कारोबारियों दोनों के लिए विशेष शुभ संयोग लेकर आया है। कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी तिथि इस बार दो दिन तक प्रभावी रहेगी, जिसके चलते धनतेरस का पर्व 18 और 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसके साथ ही छह दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत भी शनिवार से हो जाएगी।

 धनतेरस: दो दिवसीय पर्व, क्यों बन रहा खास

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर को दोपहर 12:19 बजे शुरू होकर 19 अक्टूबर को दोपहर 1:52 बजे तक प्रभावी रहेगी। इस कारण, दोनों दिन खरीदारी के लिए अत्यंत शुभ माने जा रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य राधेश्याम शास्त्री (विवेकखंड, गोमतीनगर) के अनुसार, इस वर्ष का धनतेरस योग खास इसलिए भी है क्योंकि 18 अक्टूबर की शाम 7:47 बजे देवगुरु बृहस्पति उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, जो धन, वैभव और समृद्धि के लिए शुभ संकेत है।

 खरीदारी के लिए बन रहे विशेष योग

वृंदावन योजना के ज्योतिषाचार्य महेन्द्र कुमार पाठक के अनुसार, इस अवसर पर केवल महंगी चीज़ें जैसे सोना, चांदी या वाहन ही नहीं, बल्कि छोटी-छोटी वस्तुएं भी मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि—

 हल्दी की गांठ – मंगल का प्रतीक मानी जाती है।
धनिया – मां लक्ष्मी का प्रतीक है।

 तांबे या पीतल की गणेश-लक्ष्मी, कुबेर या गौरी की मूर्तियां – पूजा में विशेष लाभकारी मानी जाती हैं।
यदि गणेश-गौरी की मूर्ति उपलब्ध न हो, तो गणेश-लक्ष्मी के साथ एक सुपारी रखकर मां गौरी का प्रतीकात्मक पूजन करें।

 शुभ योग और पूजा का समय

ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के अनुसार, इस बार धनतेरस पर कई शुभ योग बन रहे हैं:

 सर्वार्थ सिद्धि योग – 19 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक, वाहन या अन्य मूल्यवान वस्तु खरीदने के लिए उत्तम समय।

 प्रदोष काल – 18 अक्टूबर को शाम 5:48 से रात 8:20 तक, इस दौरान धनतेरस पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा।

 वृषभ लग्न – शाम 7:16 बजे से रात 9:11 बजे तक, यह समय मां लक्ष्मी की आराधना के लिए सबसे श्रेष्ठ माना गया है।

 धनतेरस से दीपावली की शुरुआत

धनतेरस से ही दीपावली उत्सव की शुरुआत हो जाती है, और यह दिन आयु, आरोग्य और समृद्धि की कामना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी, गणेश और कुबेर देव की पूजा की जाती है।

इस वर्ष दो दिन तक चलने वाले धनतेरस उत्सव से बाजारों में खरीदारी का जोर बना रहेगा। व्यापारियों को भी इस बार रिकॉर्ड तोड़ बिक्री की उम्मीद है।

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed