बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान: 2 चरणों में मतदान, रिजल्ट 14 नवंबर को
नई दिल्ली/पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होंगे।
मतदान की तारीखें होंगी – 6 नवंबर और 11 नवंबर, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर 2025 को की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों के साथ जानकारी दी और इसके साथ ही राज्य में आचार संहिता लागू हो गई है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की पूरी चुनावी समय-सारणी
चरण | अधिसूचना | नामांकन की अंतिम तिथि | जांच की तारीख | नाम वापसी | मतदान |
---|---|---|---|---|---|
पहला चरण (121 सीटें) | 10 अक्टूबर | 17 अक्टूबर | 18 अक्टूबर | 20 अक्टूबर | 6 नवंबर |
दूसरा चरण (122 सीटें) | 13 अक्टूबर | 20 अक्टूबर | 21 अक्टूबर | 23 अक्टूबर | 11 नवंबर |
परिणाम की घोषणा: 14 नवंबर 2025 (गुरुवार)
चुनाव में क्या होगा नया?
बिहार चुनाव 2025 में कई नई चीजें पहली बार देखने को मिलेंगी:
किसी भी बूथ पर 1200 से ज्यादा वोटर नहीं होंगे।
वोटर पहली बार अपने मोबाइल फोन बूथ तक ले जा सकेंगे।
पोलिंग एजेंट अब पोलिंग सेंटर से 100 मीटर की दूरी पर बैठ सकेंगे।
EVM पर उम्मीदवारों की रंगीन फोटो लगाई जाएगी ताकि पहचान में आसानी हो।
ये बदलाव पारदर्शिता और सुविधा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किए गए हैं।
बिहार में कुल कितने वोटर्स?
चुनाव आयोग ने बताया कि बिहार में इस बार कुल 7 करोड़ 42 लाख वोटर हैं। यह आंकड़ा 22 साल बाद हुए वोटर लिस्ट रिवीजन के बाद सामने आया है।
श्रेणी | संख्या |
---|---|
कुल वोटर (SIR के बाद) | 7.42 करोड़ |
पहले थे | 7.89 करोड़ |
नाम कटा | 65 लाख |
नए वोटर जुड़े | 21 लाख |
अंतर | लगभग 47 लाख कम वोटर |
इस बार वोटर्स की कुल संख्या में लगभग 6% की कमी आई है।
महिला और पुरुष वोटर्स की स्थिति
पुरुष वोटर: 3.92 करोड़
महिला वोटर: लगभग 3.50 करोड़
18-19 वर्ष के नए युवा वोटर: 14 लाख
85 वर्ष से अधिक आयु के सीनियर सिटीजन वोटर: 4.03 लाख
Watch Video
Watch the full video for more details on this story.