पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के नए सीईओ नियुक्त
लखनऊ- उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक सुधारों को तेज रफ्तार देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शनिवार को जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है।

सरकार का मानना है कि मनोज कुमार सिंह का लंबा प्रशासनिक अनुभव और विभिन्न विभागों में उनकी रणनीतिक भूमिका राज्य के विकास मॉडल को गति देगी। उनकी नियुक्ति के बाद माना जा रहा है कि आयोग के दीर्घकालिक सुधारात्मक एजेंडा को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

Watch Video
Watch the full video for more details on this story.











