अंबेडकरनगर में परीक्षा से पहले 12वीं की छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत
अंबेडकरनगर - अंबेडकरनगर जिले में बुधवार सुबह एक 12वीं की छात्रा की रेलवे ट्रैक पर मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना मालीपुर थाना क्षेत्र के मालीपुर-जाफरगंज टिकरी के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार छात्रा सुबह घर से निकली थी। कुछ ही देर बाद रेलवे ट्रैक के पास उसका शव मिलने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक छात्रा इंटरमीडिएट की परीक्षार्थी थी और उसी दिन उसका पहला पेपर निर्धारित था। परिजनों ने बताया कि सुबह घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह घर से बाहर चली गई थी।
परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका अपने भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।
थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो अपने नजदीकी परिजन, मित्र या विशेषज्ञ से बात करें। समय पर मदद लेना बेहद जरूरी है।
Watch Video
Watch the full video for more details on this story.











