वेब स्टोरी

अमरोहा जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से मचा हड़कंप

अमरोहा- अमरोहा में सोमवार सुबह जिला न्यायालय को एक धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अदालत परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत सक्रिय हो गए।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8:38 बजे जिला जज को ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें न्यायाधीश के चैंबर में विस्फोटक लगाए जाने का दावा किया गया और दोपहर में धमाका करने की चेतावनी दी गई। इसके बाद तत्काल बार एसोसिएशन को सूचना देकर एहतियाती कदम उठाए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने अदालत परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता बुलाकर न्यायालय भवन और आसपास के क्षेत्रों की गहन तलाशी ली गई। प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग की गई और आम लोगों की आवाजाही पर नजर रखी गई।

जिला जज ने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और अनावश्यक भीड़ से बचें। पुलिस की साइबर टीम ईमेल के स्रोत की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या और मेरठ की अदालतों को इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल जांच जारी है और अदालत परिसर में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Facebook Feed