अयोध्या समेत 19 जिलों की कचहरियों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
अयोध्या- उत्तर प्रदेश के कई जिलों में उस समय हड़कंप मच गया जब जिला न्यायालय परिसरों को विस्फोट की धमकी से जुड़ा ईमेल प्राप्त हुआ। जानकारी के अनुसार, अयोध्या सहित कुल 19 जिलों की कचहरियों को निशाना बनाने की बात संदेश में कही गई थी। एहतियातन सभी न्यायालय परिसरों को तत्काल खाली करा लिया गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गए। अदालत परिसरों में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और वादकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। संवेदनशील क्षेत्रों की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने पहुंचकर न्यायालय भवनों और आसपास के इलाकों की सघन जांच शुरू की। अधिकारियों के अनुसार अब तक किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी पूरी सावधानी बरती जा रही है।
प्रशासन ने बताया कि धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच कराई जा रही है ताकि उसके स्रोत का पता लगाया जा सके। वरिष्ठ न्यायिक और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
Watch Video
Watch the full video for more details on this story.











