वेब स्टोरी

आजमगढ़ में मदरसा शिक्षक के ठिकाने पर ईडी की छापेमारी, विदेशी नागरिकता के बावजूद वेतन लेने के आरोप

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मिल्लतनगर में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक मदरसा शिक्षक के अस्थायी आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई उस मामले में की गई है जिसमें आरोप है कि संबंधित शिक्षक ने ब्रिटेन की नागरिकता हासिल करने के बाद भी भारत में सरकारी वेतन और अन्य सेवा लाभ प्राप्त किए।

सूत्रों के अनुसार संतकबीरनगर निवासी शमसुल हुदा खान की नियुक्ति वर्ष 1984 में आजमगढ़ के एक मदरसे में सहायक अध्यापक के पद पर हुई थी। वर्ष 2007 में वह विदेश चले गए और 2013 में ब्रिटेन की नागरिकता प्राप्त कर ली। जांच एजेंसियों को संदेह है कि विदेशी नागरिक बनने के बाद भी उन्होंने वर्ष 2017 तक भारत में वेतन लिया।

बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्हें चिकित्सीय अवकाश के नाम पर भुगतान मिलता रहा और लाखों रुपये की धनराशि वेतन के रूप में प्राप्त हुई। वर्ष 2017 में उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति भी प्रदान कर दी गई थी। मामला उजागर होने के बाद संबंधित मदरसे की मान्यता रद्द कर दी गई थी।

इस प्रकरण में कथित अनियमितताओं को लेकर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कुछ अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जा चुकी है। जांच एजेंसियां वित्तीय लेनदेन और दस्तावेजों की गहन पड़ताल कर रही हैं।

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Facebook Feed