वेब स्टोरी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं शुरू, 53 लाख से अधिक छात्र दे रहे परीक्षा

लखनऊ- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से पूरे प्रदेश में शुरू हो गईं। पहले दिन विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्रों पर कड़े इंतजाम और निगरानी के बीच परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।

गुलाब देवी ने राजधानी में एक परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। मंत्री ने कहा कि परीक्षाओं की पारदर्शिता और नकलविहीन व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है, और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग के अनुसार, वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। प्रथम पाली में हाईस्कूल के विद्यार्थियों की परीक्षा और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट के छात्रों की परीक्षा हो रही है।

प्रदेशभर में कुल 8,033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी के लिए लखनऊ स्थित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से सभी केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग और वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।

शिक्षा विभाग का दावा है कि व्यापक सुरक्षा इंतजाम, सीसीटीवी निगरानी और ऑनलाइन मॉनिटरिंग के जरिए परीक्षाओं को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Facebook Feed