वेब स्टोरी

बाराबंकी में दिनदहाड़े अधिवक्ता सुयेब उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या

 बाराबंकी- उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। कोतवाली क्षेत्र के असैनी मोड़ के पास अज्ञात हमलावरों ने सिविल लाइन निवासी अधिवक्ता सुयेब उर्फ बॉबी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता लखनऊ से अपनी कार द्वारा बाराबंकी लौट रहे थे। जैसे ही उनका वाहन असैनी मोड़ स्थित पुल के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर कार में ही गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय और अपर पुलिस अधीक्षक विकास त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम को साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई।

सूत्रों के मुताबिक, Lucknow जोन के एडीजी भी मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वारदात के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, हालांकि पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश और भय का माहौल है।

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Facebook Feed