MP: युवक ने डाली पिस्तौल वाली रील, पुलिस घर पहुंची तो अलमारी से निकले 3 करोड़
मध्य प्रदेश के सागर में इंस्टाग्राम पर पिस्तौल की रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर हथियार चमकाने वाले युवक के घर जब पुलिस पिस्टल ढूंढने पहुंची, तो अलमारी से 3 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ. पुलिस ने नोटों के बंडल जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है.
मध्य प्रदेश के सागर में इंस्टाग्राम पर पिस्तौल की रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया. सोशल मीडिया पर हथियार चमकाने वाले युवक की तलाश में जब पुलिस उसके घर पहुंची, तो पिस्तौल का तो पता नहीं चला लेकिन अलमारी के ताले टूटते ही 3 करोड़ रुपये कैश बरामद हो गया।
पढ़ें यह खबर : देहरादून के सहस्त्रधारा में युवती को सेल्फी लेना पड़ गया भारी, हरियाणा निवासी नेहा की दर्दनाक मौत
गोपालगंज थाना क्षेत्र के तीली तिगड्डा इलाके में हुई इस कार्रवाई के दौरान जब पुलिस ने अलमारी खुलवाने की कोशिश की तो परिवार ने चाबी न होने का बहाना बनाया, जिसके बाद गवाहों की मौजूदगी में जब ताला तोड़ा गया तो बैगों में ठूंस-ठूंस कर भरे गए नोटों के बंडल बाहर निकले, जिन्हें गिनने के लिए मशीन मंगानी पड़ी।
पेशे से टैक्सी और ऑटो ड्राइवर दो भाइयों ने शुरुआती पूछताछ में दावा किया है कि यह रकम उनकी नहीं बल्कि भोपाल में पदस्थ उनके PWD इंजीनियर रिश्तेदार रमेश अहिरवार की है, जो 8-9 महीने पहले इसे रखकर गया था. अब इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है.
पढ़ें यह खबर : Ranchi - 80 लाख में एजेंट से हुई थी JPSC परीक्षा की डील,सीआईडी जांच में बड़ा खुलासा
पुलिस टीम सोशल मीडिया पर हथियार, चाकू और पिस्तौल के साथ तस्वीरें-वीडियो डालने वाले लोगों के प्रोफाइल की नियमित रूप से निगरानी कर रही थी. इसी अभियान के तहत रविवार को पुलिस ने दो ऐसे इंस्टाग्राम प्रोफाइल चिन्हित किए, जिन पर पिस्तौल के साथ तस्वीरें अपलोड की गई थीं।
इसके बाद पुलिस ने मोती नगर और गोपालगंज थाना क्षेत्रों में सत्यापन की कार्रवाई शुरू की. गोपालगंज पुलिस टीम इसी जांच के सिलसिले में आरोपी सौरभ अहिरवार के घर पूछताछ करने और हथियार की बरामदगी के इरादे से पहुंची थी.
पढ़ें यह खबर : स्वतंत्रता दिवस पर बाबा रामदेव बोले 99% परीक्षाओं में घोटाला, बोले परीक्षा व्यवस्था नहीं सुधरी तो मैं आंदोलन करूँगा
सौरभ के घर की तलाशी के दौरान पुलिस अधिकारियों की नजर एक बंद अलमारी पर पड़ी. जब पुलिस ने परिवार के सदस्यों से अलमारी की चाबी मांगी, तो उन्होंने दावा किया कि चाबी उनके पास उपलब्ध नहीं है. इसके बाद पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं और पंचनामा पूरा करते हुए स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में अलमारी का ताला तोड़ दिया. ताला टूटते ही पुलिसकर्मी हैरान रह गए, क्योंकि अलमारी के भीतर हथियार के बजाय नोटों से भरे बैग रखे हुए थे. बैगों में इतनी अधिक मात्रा में नगदी थी कि मौके पर तुरंत नोट गिनने वाली मशीन बुलानी पड़ी।














