ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

देहरादून के सहस्त्रधारा में युवती को सेल्फी लेना पड़ गया भारी, हरियाणा निवासी नेहा की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड:  देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरियाणा से घूमने आई 28 वर्षीय युवती फोटो खिंचवाते समय अचानक नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से युवती को नदी से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के पानीपत की रहने वाली नेहा आर्य सहस्त्रधारा घूमने आई थीं। शनिवार 15 अगस्त को वह नदी के आसपास फोटो खिंचवा रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर नदी के तेज बहाव में जा गिरीं। देखते ही देखते पानी का बहाव उन्हें अपने साथ बहाकर ले गया।

पढ़ें यह खबर : Ranchi - 80 लाख में एजेंट से हुई थी JPSC परीक्षा की डील,सीआईडी जांच में बड़ा खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को देखते हुए SDRF को भी बुलाना पड़ा, पुलिस और SDRF ने मिलकर युवती को नदी से बाहर निकाला

युवती की हालत बेहद गंभीर थी। उसे तत्काल एंबुलेंस की मदद से देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें यह खबर : हादसों वाला अगस्त - विकासनगर त्यूणी मार्ग पर खाई में गिरा पिकअप, 1 की मौत एक गंभीर घायल

पानीपत की रहने वाली थी युवती : 

मृतका की पहचान नेहा आर्य, उम्र 28 वर्ष, निवासी गांधी कॉलोनी, रेलवे स्टेशन के पास, कोतवाली नगर, पानीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सहस्त्रधारा जैसे पर्यटन स्थलों पर बरसात के मौसम में नदी और जलधाराओं का बहाव अचानक तेज हो सकता है। प्रसाशन ने ऐसे में पर्यटकों से नदी के किनारे सतर्क रहने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Watch Video

You Might Also Like