ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

स्वतंत्रता दिवस पर बाबा रामदेव बोले 99% परीक्षाओं में घोटाला, बोले परीक्षा व्यवस्था नहीं सुधरी तो मैं आंदोलन करूँगा

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योगगुरु बाबा रामदेव मीडिया से बातचीत में परीक्षाओं में हो रहे घोटालों को लेकर जमकर बरसे, रामदेव ने कहा कि देश में 100 में से 99 प्रतिशत परीक्षाओं में घोटाले हो रहे हैं।अगर परीक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उन्होंने स्वयं आंदोलन में उतरने की चेतावनी दी। 

पढ़ें यह खबर : स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने खाकी और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का किया सम्मान, की 7 बड़ी घोषणाएं

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने वाले सेनानियों को याद किया,रामदेव ने कहा देश सिर्फ राजनैतिक लोगों और पार्टियों का नहीं है ये देश के सभी नागरिकों का देश है. उन्होंने आगे कहा कि भारत हर क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ बने ऐसा संकल्प लेना चाहिए तभी एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा संपन्न होगा। 

पढ़ें यह खबर : Independence Day 2026 : पीएम मोदी ने 13वीं बार लहराया लाल किले पर तिरंगा, जानिए सम्बोधन की प्रमुख बातें

रामदेव ने कहा देश में सड़क से लेकर संसद तक घृणा का माहौल बन गया है. देश के पक्ष और विपक्ष में इतनी नफरत भर गई है मानो भारत और पाकिस्तान आमने सामने हों, देश में नफरत की ये दीवारें तोड़नी होंगी। पहले भूखंड की दृष्टि से भारत टूटा,आज वैचारिक रूप से टूट रहा है। 

योग गुरु बोले विपक्ष माता पिता समान : बाबा रामदेव बोले देश की सत्ताधारी पार्टी को विपक्ष को माता पिता की नजर से देखना चाहिए,सबको अपनी भूमिका अच्छे से निभानी चाहिए,वहीं विपक्ष को भी सत्ता पक्ष का सम्मान करना चाहिए क्योंकि वो चुने हुए लोग हैं। 

शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल : 

रामदेव ने कहा कि आज देश का युवा अपने हकों की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरा है उनके प्रति मेरा पूरा सम्मान है,बस लड़ाई लोकतांत्रिक तरीके से लड़ी जाए,इस देश में अराजकता की कोई जगह नहीं है।चारों तरफ हंगामा है छोटे-छोटे बच्चे अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं,जाति,वर्ग धर्म के आधार पर 90 से 99 प्रतिशत अपने लोगों को ठूंस लिया जाता है और बाकियों को फेंक दिया जाता है.देश में घपले बहुत हैं रामदेव ने आगे कहा कि अगर देश की ये शिक्षा व्यवस्था नहीं सुधरी तो उन्हें दुबारा आंदोलन करना पड़ेगा। 

बाबा रामदेव ने कहा नशे का सेवन करना आजादी नहीं कहलाता ऐसे लोग आजादी के नाम पर बर्बादी की राह पर हैं,उन्होंने युवाओं को नशा मुक्त भारत अपनाने का आव्हान किया।

पढ़ें यह खबर : स्वतंत्रता दिवस विशेष- आजादी से पहले ही उत्तराखंड की बिश्नी देवी ने दिया था आत्मनिर्भर भारत का नारा

स्वामी रामदेव ने कहा भारत माता की जय बोलने वाले अगर भ्रस्टाचार करेंगे तो ये देश के शहीदों का अपमान है, समाज में आज असमानता की गहरी खाई बन गई है,आजादी के इस 80वीं वर्षगांठ पर देश को आर्थिक आजादी दिलाने का संकल्प ले देश। योग आयुर्वेद को देश की चिकित्सा प्रणाली में व्यापक रूप से शामिल किया जाना चाहिए। 

Watch Video

You Might Also Like