ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Uttarakhand- 48 घंटे बाद भी नहीं हो पायी शव की शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी
दिनेशपुर थाना क्षेत्र में बैग में संदिग्ध हालत में मिले महिला के शव की अभी तक शिनाख्त नही हो पायी है। शव को मिले दो दिन होने को आए हैं। मामले में एसएसपी ने पांच टीमों का गठन किया है। टीम घटना स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। वहीं एक टीम बॉर्डर क्षेत्र में पोस्टर के माध्यम से मृतका की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। क्या है पूरा मामला – बीते 23 अक्टूबर को दिनेशपुर कोतवाली क्षेत्र में NH 74 के किनारे पड़े एक बैग में संदिग्ध हालात में एक महिला का शव मिला था। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है थाना पुलिस ने महिला की शिनाख्त करने के कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद थाना पुलिस ने शव को अज्ञात के रूप में दाखिल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए एसपी सिटी के नेतृत्व में पांच टीमों का गठन कर महिला की शिनाख्त, सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन सहित अन्य बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। इसके बावजूद 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली नजर आ रहे हैं।

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed