UP News : शिकायत के बाद भी नहीं रुक रहा सरकारी जमीन पर अवैध खनन का कार्य, पढ़ें | Nation One

UP News : उत्तर प्रदेश में जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टचार के खिलाफ सख्ती का रुख अपनाए हुए है। वहीं कुछ भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा उनके द्वारा किए गए कार्यों पर पलीता लगाया जा रहा है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के ग्राम गोखौरा मजरा तहसील व थाना महिलाबाद का है। जहां बेंता नाला जो गोमती नदी से होते हुए लखनऊ में पानी की कमी पूरी करता है। उस नाले पर अवैध तरीके से ह्यूम पाइप के जरिए नाले को क्षतिग्रस्त करके उसपर अवैध खनन किया जा रहा है।

साथ ही एल डी ए द्वारा जहां मिट्टी गिरने के लिए परमिशन दिया गया है वहां मिट्टी न गिरकर प्राइवेट सेक्टर को धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। वहीं इस मामले में कई बार विभाग के अधिकारी पवन श्रीवास्तव से शिकायत भी की गई जिसपर उनके द्वारा किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। साथ ही साथ नदी के बहाव को रोक दिया गया।

Also Read : News : 9 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद धरती पर लौटी सुनीता विलियम्स, पढ़ें | Nation One