News : भारत की बेटी और अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स की धरती पर दोबारा वापसी हुई है। बता दे कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले 9 महीने से अंतरिक्ष में फंसे हुए थे। दोनों एस्ट्रोनॉट्स को 5 जून 2024 को अंतरिक्ष में कुछ दिनों के लिए मिशन पर भेजा गया था। लेकिन यान में ख़राबी के कारण दोनों वही फंस गए। नासा ने दोनों को धरती पर वापस लाने की कई कोशिश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। जिसके बाद स्पेसएक्स ने उनको वापस लाने की जिम्मेदारी ली।
वहीं हर कोई सुनीता की जल्द धरती पर वापसी के लिए दुआ कर रहे थे और अब 9 महीने बाद उनका इंतज़ार खत्म हो गया है और सुनीता ओर बुच दोनों सकुशल धरती पर लौट आए है। बता दे कि उनके आठ निक हेग और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव भी धरती पर वापस लौट आए है। आज भारतीय समयानुसार 19 मार्च को सुबह 3 बजकर 27 मिनिट पर सुनीता के स्पेसक्राफ्ट ने धरती पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की और फ्लोरिडा में स्प्लैशडाउन किया।
जानकारी के लिए बता दें कि सुनीता विलियम्स और बाकी एस्ट्रोनॉट्स को धरती पर वापस लाने में एलन मस्क की अहम भूमिका है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से एलन की स्पेस रिसर्च कंपनी स्पेसएक्स का ड्रैगन कैप्सूल ही सुनीता समेत चारों एस्ट्रोनॉट्स को सुरक्षित धरती पर वापस लाया है।
Also Read : Uttarakhand : सॉफ्टवेयर और ऐप विकसित करने से पहले ITDA की अनुमति लेना अनिवार्य | Nation One