ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

Rudraprayag - घास लेने गई घस्यारी बरसाती गधेरे में बही, दर्दनाक मौत से क्षेत्र में गहरा शोक

रुद्रप्रयाग: जिले के बसुकेदार क्षेत्र के कोटी गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घास लेने जंगल गई एक महिला का पैर फिसलने से वह गदेरे के तेज बहाव में बह गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खोज एवं बचाव अभियान चलाया। काफी प्रयासों के बाद महिला का शव बरामद कर पुलिस को सौंप दिया गया।

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11:32 बजे ग्राम प्रधान सेमकोटी ने सूचना दी कि ग्राम स्वारा नामी तोक में तिमली से आगे घास लेने गई एक महिला अचानक पैर फिसलने से गदेरे में गिर गई और तेज बहाव में बह गई।

पढ़ें यह खबर : PM मोदी का बड़ा कदम: 'नशा मुक्त युवा भारत' के लिए 100 सप्ताह का देशव्यापी मिशन शुरू

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने जल पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ बसुकेदार की टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया। राहत एवं बचाव दल ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर महिला की तलाश शुरू की। करीब 12:30 बजे संयुक्त टीम ने गदेरे से महिला का शव बरामद कर लिया। इसके बाद शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड की उन्नति ने कॉमनवेल्थ में जीता कांस्य पदक, प्रदेश और देश का बढ़ाया मान

पुलिस ने मृतका की पहचान श्रीमती विनीता देवी (38 वर्ष), पत्नी श्री हिम्मत सिंह नेगी, निवासी ग्राम कोटी के रूप में की है। हादसे की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश को देखते हुए लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों, गदेरों और नदी-नालों के आसपास अत्यधिक सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि बरसात के दौरान तेज बहाव वाले क्षेत्रों और जोखिम वाले स्थानों पर जाने से बचें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You