ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान पीओके में ढेर, अज्ञात हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान पीओके में ढेर

पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर के मुजफ्फराबाद में पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड हमजा बुरहान की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को पाकिस्तान स्थित आतंकी नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

जाम में फंसी कार पर बरसाईं गोलियां

रिपोर्ट्स के मुताबिक हमजा बुरहान की कार मुजफ्फराबाद के एआईएसएस कॉलेज के बाहर सड़क जाम में फंस गई थी।इसी दौरान बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और कार पर कई राउंड फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने बुर्का पहन रखा था और वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

शिक्षा के बहाने गया था पाकिस्तान

हमजा बुरहान वर्ष 2017 में यह कहकर पाकिस्तान गया था कि वह उच्च शिक्षा हासिल करने जा रहा है।हालांकि बाद में वह पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन अल-बद्र में शामिल हो गया और जल्द ही संगठन का कमांडर बन गया।

दक्षिण कश्मीर में फैला रखा था नेटवर्क

हमजा पर दक्षिण कश्मीर के युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलने और उन्हें आतंकी संगठनों में भर्ती कराने का आरोप था।उसका नेटवर्क पुलवामा से लेकर शोपियां तक फैला हुआ था। सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थीं।

भारत सरकार ने घोषित किया था आतंकवादी

भारत का गृह मंत्रालय ने वर्ष 2022 में हमजा बुरहान को आधिकारिक तौर पर आतंकवादी घोषित किया था।रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान में अपनी पहचान छिपाने के लिए वह एक स्कूल में प्रिंसिपल के तौर पर भी काम कर रहा था। स्थानीय लोगों के बीच वह “डॉक्टर” के नाम से जाना जाता था।

कई बड़े आतंकियों का करीबी था हमजा

हमजा बुरहान को मारे गए आतंकी बुरहान वानी, जाकिर मूसा, अबू दुजाना और अबू कासिम का करीबी सहयोगी माना जाता था।वह जम्मू-कश्मीर में सक्रिय पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों के लिए काम करने वाले प्रमुख चेहरों में शामिल था।

पुलवामा हमले में शहीद हुए थे 40 जवान

14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था।विस्फोटकों से भरी कार सीआरपीएफ बस से टकराई थी, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।यह हमला भारत के सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक माना जाता है।

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Facebook Feed