ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के कपाट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के कपाट

मदमहेश्वर मंदिर के कपाट बुधवार 21 मई को शुभ कर्क लग्न में सुबह 11:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।कपाट खुलने के पावन अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा मद्महेश्वर के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई प्रक्रिया

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान मद्महेश्वर का आशीर्वाद सभी भक्तों पर बना रहे।वहीं बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि मद्महेश्वर यात्रा को लेकर समिति की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं।

ओंकारेश्वर मंदिर से निकली थी डोली

ओंकारेश्वर मंदिर से भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह डोली 19 मई को पारंपरिक विधि-विधान के साथ रवाना हुई थी।बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के अनुसार डोली पहले राकेश्वरी मंदिर पहुंची और 20 मई को हकहकूकधारियों के गांव गौंडार पहुंची।इसके बाद बुधवार सुबह डोली गौंडार से रवाना होकर मद्महेश्वर धाम पहुंची।

श्रद्धालुओं से गुलजार हुआ धाम

ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी बिजेंद्र बिष्ट ने बताया कि कपाट खुलने के दिन 1135 श्रद्धालु बाबा मद्महेश्वर के दर्शन के लिए धाम पहुंचे।कपाट खुलने की प्रक्रिया पुजारी शिवशंकर लिंग ने विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई।

समाधि रूप से श्रृंगार रूप में दर्शन

धार्मिक परंपरा के अनुसार भगवान मद्महेश्वर के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से श्रृंगार रूप में सजाया गया। इससे पहले भगवान मद्महेश्वर की चल विग्रह डोली ने भंडार कक्ष तक अवलोकन किया।

यात्रा पड़ावों पर लौटी रौनक

मदमहेश्वर धाम के कपाट खुलने के बाद यात्रा मार्ग और विभिन्न पड़ावों पर रौनक लौटने लगी है।स्थानीय व्यापारियों, होटल संचालकों और ग्रामीणों को यात्रा सीजन से रोजगार और कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य प्रह्लाद पुष्पवान, दानीदाता दिनेश कानोड़िया, डोली प्रभारी किशन त्रिवेदी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय हकहकूकधारी, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और श्रद्धालु मौजूद रहे।

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Facebook Feed