पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन: देशभर में जश्न, राष्ट्रपति-दिग्गज नेताओं ने दी शुभकामनाएँ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर वे मध्य प्रदेश के भैंसाला में कई बड़ी योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। देशभर में उनके जन्मदिन को लेकर उत्साह है और दुनिया के अलग-अलग कोनों से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की शुभकामनाएँ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स (Twitter) पर लिखा –"भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपने अपने असाधारण नेतृत्व से देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें तथा राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।"
गृहमंत्री अमित शाह का संदेश
गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को त्याग और समर्पण का प्रतीक बताते हुए लिखा – "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। सामाजिक जीवन में पाँच दशक से अधिक समय से देशवासियों के कल्याण हेतु अनवरत कार्य करने वाले मोदी जी हर एक देशवासी के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ की जीवंत प्रेरणा हैं।"
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक्स पर शुभकामना संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा – "भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके 75वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। दूरदर्शी नेतृत्व, अथक परिश्रम और राष्ट्र के प्रति समर्पण से मोदीजी ने भारत को नई दिशा दी है और विश्व पटल पर भारत का सम्मान बढ़ाया है।"
विपक्षी नेताओं ने भी दी बधाई
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी अच्छी सेहत की कामना की।
मल्लिकार्जुन खरगे ने भी शुभकामनाएँ देते हुए प्रधानमंत्री को लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
Watch Video
Watch the full video for more details on this story.