ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

News : मॉस्को में भव्य हिंदू मंदिर बनाने की तैयारी, PM मोदी के रूस दौरे से पहले हुई उठी मांग | Nation One

News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अगले सप्ताह रूस के दौरे पर जा रहे हैं। 8 जुलाई को मॉस्को में मौजूद रहेंगे। उनके दौरे से पहले मॉस्को में हिंदू मंदिर के निर्माण की मांग जोर पकड़ रही है।

नेपाल और भारत जैसे दक्षिण पूर्व एशिया के देशों में सबसे ज्यादा माना जाने वाले हिंदू धर्म ने 1900 के दशक के आसपास रूस में मौजूदगी दर्ज कराना शुरू कर दी थी। रूस में बड़ी संख्या में ईसाई धर्म मानने वाले हैं।

News : किसने की मांग

मॉस्को में हिंदू मंदिर की मांग इंडियन बिजनेस अलायंस और इंडियन नेशनल कल्चरल सेंटर की ओर से की गई है। इंडियन बिजनेस अलायंस के अध्यक्ष स्वामी कोटवानी ने मांग की है कि मॉस्को में एक भव्य हिंदू मंदिर का निर्माण किया जाना चाहिए।

बता दें कि मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग में कई ISKCON मंदिर पहले से मौजूद हैं। स्वामी कोटवानी का कहना है कि मॉस्को में भव्य हिंदू मंदिर बनने से यह भारतीय प्रवासियों के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र बनेगा। इतना ही नहीं मॉस्को में यह भारतीयों के एकता और आकर्षण का केंद्र बनेगा।

News : PM मोदी ने अबू धाबी में किया था हिंदू मंदिर का उद्घाटन

बता दें कि पीएम मोदी ने इसी साल संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया था। बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्थान (BAPS) ने भव्य हिंदू मंदिर का निर्माण कराया है।

मंदिर की 7 मीनारें यूएई की 7 अमीरातों का प्रतीक है। इस मंदिर के उद्घाटन के मौके पर पीएम मोदी ने कहा था कि अबू धाबी का ये विशाल मंदिर केवल एक उपासना स्थल ही नहीं है, ये मानवता की सांझी विरासत का शेयर्ड हेरिटेज का प्रतीक है।

News : पुतिन के साथ पीएम मोदी का खास रिश्ता

बता दें कि पीएम मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सीथ खास रिश्ता है। पीएम मोदी ने जब चुनाव में जीत दर्ज की थी तो पुतिन ने फोन कर उन्हें बधाई दी थी।

पीएम मोदी शपथ ग्रहण के बाद जी-7 की बैठक में शामिल होने के लिए इटली गए थे। इसके बाद उनका पहला विदेश दौरा है। दोनों नेता इस साल के अंत में रूस के कज़ान में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

Also Read : News : इस शहर में अचानक गायब होने लगी लड़कियां, 24 घंटे में 7 नाबालिग लापता | Nation One 

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed