ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

News : मोनालिसा को मिली फिल्म हुई बंद, डायरेक्टर रेप केस में गिरफ्तार!
News : महाकुंभ 2025 में अपनी सादगी और खूबसूरती से चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले के बॉलीवुड डेब्यू पर संकट के बादल छा गए हैं। जिस फिल्म से उनकी एंट्री होने वाली थी, वह फिलहाल बंद कर दी गई है। दरअसल, मोनालिसा को फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में मुख्य भूमिका देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा को हाल ही में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके चलते उन्हें हिरासत में लिया गया।

News : क्या है मामला?

एक 28 वर्षीय महिला ने सनोज मिश्रा पर आरोप लगाया कि उन्होंने अभिनेत्री बनाने का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और फिर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। मामला गंभीर होने के कारण उनकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज हो गई और इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद, मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भावुक नजर आ रही हैं। उनकी आंखों में आंसू हैं और वह इस पूरे मामले से आहत दिखाई दे रही हैं।

News : फिल्म प्रोजेक्ट पर रोक

सनोज मिश्रा की गिरफ्तारी के बाद फिल्म के निर्माताओं ने प्रोजेक्ट पर रोक लगा दी है। इससे मोनालिसा की बॉलीवुड एंट्री भी फिलहाल रुक गई है। यह खबर उन सभी लोगों के लिए झटका है जो मोनालिसा को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे। फिल्म इंडस्ट्री में नए चेहरों की सुरक्षा और विश्वसनीयता को लेकर यह मामला फिर से चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल, मोनालिसा या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस घटना ने उनके करियर की शुरुआत को प्रभावित जरूर कर दिया है। Also Read : News : महाकुंभ की वायरल मोनालिसा की शुरू हुई एक्टिंग क्लास, डायरेक्टर पढ़ा रहे क, ख, ग | Nation One

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed