News : गैरसैंण से उठी मूल निवास और भू-कानून की मांग | Nation One
01 Sep, 2024 Nation One News 81
News : प्रदेश में एक बार फिर से मूल निवास और भू-कानून की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतरे हैं। गैरसैंण में आज उत्तराखंड में मूल निवास और भू-कानून व गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर महारैली का आयोजन किया गया।
News : गैरसैंण में रामलीला मैदान में उतरे लोग
मूल निवास और भू-कानून व गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर प्रदेशभर से लोग गैरसैंण के रामलीला मैदान में जुटे। भू-कानून समन्वय समिति द्वारा महारैली का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। लोगों ने अपनी मांगों के लिए जमकर नारेबाजी की।
News : भू-कानून बनाने के लिए बड़े आंदोलन की तैयारी
भू-कानून समन्वय समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने रामलीला मैदान में कहा कि प्रदेश में नौकरी, रोजगार, जल, जंगल, जमीन पर बाहरी लोगों का कब्जा हो गया है। उत्तराखंड में बाहरी लोगों की संख्या 40 लाख से अधिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में मूल निवास 1950 को लागू करने और भू-कानून बनाने के लिए बड़े आंदोलन की तैयारी है।
Also Read : Uttarakhand News : ‘भू कानून’ लागू करने के लिए सीएम धामी जल्द ले सकते हैं बड़ा फैसला, पढ़ें | Nation One