ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

राहुल गांधी की रैली से पहले देहरादून में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति तो बदला वेन्यू

राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून दौरे से पहले कार्यक्रम स्थल को लेकर मंगलवार को परेड ग्राउंड में कांग्रेस और प्रशासन के बीच विवाद हो गया है। प्रशासन ने परेड ग्राउंड देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद देर रात तक हंगामा चलता रहा और टेंट के ट्रक बन्नू ग्राउंड भेजे गए।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी 17 जुलाई को प्रस्तावित देहरादून दौरे से पहले मंगलवार देर रात बवाल हो गया।राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के आयोजन स्थल को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के बीच टकराव हो गया। कांग्रेस परेड ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित करने पर अड़ी रही, वहीं प्रशासन ने फिलहाल मैदान उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि वहां चल रहे केंद्र सरकार के कार्यक्रम की अवधि बढ़ा दी गई है।

पढ़ें यह खबर : गणेश गोदियाल की PC में खाली रही हेमंत द्विवेदी की कुर्सी ,BKTC के दो अध्यक्षों में बढ़ी तकरार

इससे पहले चार जून को खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा और पौड़ी दौरा नहीं हो पाया था। अब 17 जुलाई के देहरादून कार्यक्रम से ठीक पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है।17 जून को राहुल गांधी ने कोटा राजस्थान से 'छात्रों की गूंज ' कैम्पेन की शुरुआत की थी और अब ठीक एक माह बाद देहरादून में ये कार्यक्रम होना है।

देर रात टैंट के सामान से लोड ट्रक भी पहुंचाए बन्नू ग्राउंड : 
मंगलवार रात भर कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच विवाद होता रहा। रातभर हाई वोल्टेज ड्रामा चला। वहीं राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए पार्टी के नेता टैंट के सामान से लोड ट्रक भी परेड ग्राउंड लेकर आ गए थे, हालांकि 04 ट्रक पुलिस ने पहले ही बन्नू स्कूल ग्राउंड पहुंचा दिए थे।

दो ट्रक परेड ग्राउंड के बाहर खड़े थे। देर रात पुलिस ट्रक ड्राइवर को ढूंढ कर लाई और सभी ट्रक बन्नू ग्राउंड पहुंचाए। जिलाधिकारी आशीष चौहान, एसपी सिटी प्रमोद कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात रहा।

अब तक 2.5 लाख रजिस्ट्रेशन : 
वहीं प्रशासन के अनुसार, राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए करीब ढाई लाख पंजीकरण होने की बात कही जा रही है।

पढ़ें यह खबर : E 20 पेट्रोल पर अरविन्द केजरीवाल ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, मिलने का भी मांगा समय

कांग्रेस ने क्यों काटा हंगामा : 
कांग्रेस का दावा है कि राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 10 जुलाई को परेड ग्राउंड की अनुमति ले ली गई थी।परेड ग्राउंड में 11 से 15 जुलाई तक केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और उत्तराखंड सरकार की ओर से ‘लोक संवर्धन पर्व’ आयोजित किया जा रहा था। अब इस कार्यक्रम की अवधि 17 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही 16 और 17 जुलाई को राज्यपाल के कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं।

कांग्रेस ने बनाया कंट्रोल रूम : 
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों-युवाओं से संवाद कार्यक्रम के सुव्यवस्थित संचालन, समन्वय व व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए कांग्रेस ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है, जिसके लिए समिति गठित की गई है।कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र भंडारी के अनुसार समिति में ओमप्रकाश सती संयोजक और मोहन काला, सुनित सिंह राठौर, यशपाल चौहान, सुलेमान अली, गोपाल सिंह गढ़िया, प्रशांत खंडूरी, विजयपाल रावत, सुशील डोभाल व आदर्श सूद को सदस्य बनाया गया है।

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राहुल गांधी के कार्यक्रम पर साधा निशाना : 

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सोशल मीडिया में वीडियो जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस का कार्यक्रम स्थल रद्द होने को लेकर हंगामा काटना पुरानी और घिसी पिटी राजनीतिक चाल है अगर राहुल गांधी छात्रों से ही संवाद करना चाहते हैं तो इसमें जगह मायने नहीं रखती संवाद कहीं से भी हो सकता है,ये कांग्रेस का राजनैतिक लाभ लेने का सुनियोजित कार्यक्रम है।महेंद्र भट्ट ने कहा कि परेड ग्राउंड के लिए कांग्रेस की ओर से किए गए प्रारंभिक आवेदन में कहीं भी राहुल गांधी के कार्यक्रम का उल्लेख नहीं किया गया था। कांग्रेस ने आवेदन में राहुल गांधी का नाम तक नहीं लिखा और महत्वपूर्ण तथ्य छिपाकर अब कार्यक्रम को लेकर विवाद खड़ा किया जा रहा है।महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस के कार्यक्रम को रोके जाने के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक राजनीतिक दल को अपनी बात रखने और कार्यक्रम आयोजित करने का अधिकार है तथा भाजपा इसका सम्मान करती है। लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं और कानून-व्यवस्था का पालन करना सभी राजनीतिक दलों की समान जिम्मेदारी है।

 

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed