उत्तराखंड में SIR का असर, 8 लाख मतदाताओं के कटे नाम देहरादून और चमोली शीर्ष पर
उत्तराखंड में SIR (विशेष गहन परीक्षण ) का पहला चरण पूरा हो चुका है,ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो गई है एसआईआर के बाद उत्तराखंड के 8,26,977 मतदाताओं के नाम कटे हैं इसका सबसे ज्यादा असर राजधानी देहरादून और उत्तरकाशी जिले में देखने को मिला।
उत्तराखंड में जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के तहत प्रदेश में 71,33,785 मतदाता हैं.जिसमें 37,23,614 पुरुष, 34,09,954 महिला और 217 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. 19 लाख मतदाताओं के फॉर्म में विसंगतियां पाई गई हैं. जिन्हें नोटिस जारी किया जाएगा. उत्तराखंड में मतदान केंद्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. पहले प्रदेश में 11733 मतदान केंद्र थे. जिनकी संख्या अब बढ़कर 12543 हो गई है. वहीं, जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार उत्तराखंड में एसआईआर के बाद 8,26,977 मतदाताओं के नाम कटे हैं. जिलेवार इसकी लिस्ट जारी की गई है.
पढ़ें यह खबर : E 20 पेट्रोल पर अरविन्द केजरीवाल ने लिखा पीएम मोदी को पत्र, मिलने का भी मांगा समय
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने ड्राफ्ट मतदाता सूची को लेकर जानकारी दी. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया एसआईआर की पहले चरण की प्रक्रिया पूरी हो गईल है. जिसके बाद प्रदेश में 71,33,785 मतदाताओं के नाम को ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किये हये हैं. उन्होंने बताया 19 लाख मतदाताओं के गणना फॉर्म में त्रुटियां पाई गई हैं. इन सभी मतदाताओं को नोटिस जारी किया जाएगा.
पढ़ें यह खबर : राहुल गांधी की रैली से पहले देहरादून में हाई-वोल्टेज ड्रामा, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति तो बदला वेन्यू
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा 14 जुलाई से 11 सितंबर तक सभी को नोटिस जारी कर दावे आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा फॉर्म 6 की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा जिनका नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है वो ये भरकर आवेदन कर सकते हैं. नाम हटवाने के लिए फॉर्म 7 और नाम में सुधार के लिए फॉर्म 8 भरा जा सकता है।
जिले वार जानिए कहां कितने नाम कटे :
- चमोली में 23436 मतदाताओं के नाम कटे
- देहरादून जिले में 1,86,008 मतदाताओं के नाम कटे
- उत्तरकाशी में 18405 मतदाताओं के नाम कटे
- उधमसिंह नगर में 177673 मतदाताओं के नाम कटे
- चंपावत में 17718 मतदाताओं के नाम कटे
- हरिद्वार में 130203 मतदाताओं के नाम कटे
- बागेश्वर में 13010 मतदाताओं के नाम कटे
- नैनीताल में 71810 मतदाताओं के नाम कटे
- अल्मोड़ा में 55485 मतदाताओं के नाम कटे
- पौड़ी गढ़वाल में 51359 मतदाताओं के नाम कटे
- टिहरी गढ़वाल में 43625 मतदाताओं के नाम कटे
- पिथौरागढ़ में 27436 मतदाताओं के नाम कटे
- रुद्रप्रयाग में 10809 मतदाताओं के नाम कटे
कुल मतदाता जिनके नाम कटे - 8,26,977
Watch Video
Watch the full video for more details on this story.













