NEWS : शराब घोटाले में ED के सभी समन के खिलाफ HC पहुंचे अरविंद केजरीवाल, आज होगी सुनवाई | Nation One
NEWS : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाला मामले में ईडी के सभी समन को गैरकानूनी बताते हुए हाई कोर्ट में चुनौती दी है। इस मामले में आज यानी बुधवार को न्यायमूर्ति मनोज जैन और न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की पीठ सुनवाई करेगी।
NEWS : आज पूछताछ के लिए होना है पेश
ईडी ने केजरीवाल को 17 मार्च को नौवां समन जारी कर 21 मार्च को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। वहीं, ईडी ने दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में भी पहला समन जारी कर 18 मार्च को पेश होने के लिए कहा था, लेकिन केजरीवाल ईडी के समन पर पेश नहीं हुए।
ईडी की ओर से जारी किसी भी समन पर पूछताछ के लिए केजरीवाल पेश नहीं हुए हैं। बार-बार समन जारी होने के बाद भी पेश नहीं होने पर ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिन मजिस्ट्रेट के समक्ष दो शिकायत दायर की थी।
NEWS : राउज एवेन्यू कोर्ट से सीएम को मिली थी जमानत
ईडी के पिछले समन पर पेश नहीं होने पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से जमानत मिली थी। ईडी ने मजिस्टेरियल कोर्ट का रूख किया और केजरीवाल पर समन का अनुपालन नहीं करने पर कार्रवाई की गुहार लगाई थी।
NEWS : आप नेताओं ने समन को बताया गैर कानूनी
शराब घोटाला मामले में ईडी सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है। अभी तक ईडी ओर से जितने भी समन भेजे गए हैं, उसको लेकर आप नेताओं ने कहा कि सीएम को भेजे गए सभी समन गैर कानूनी हैं।
NEWS : सीएम को कब-कब जारी हुए समन
सीएम केजरीवाल को पहला समन 2 नवंबर को भेजा गया था। इसके बाद दूसरा समन 21 नवंबर को भेजा गया। फिर तीसरा समन 3 जनवरी, चौथा 18 जनवरी, पांचवा 19 फरवरी और छठा 4 मार्च को भेजा गया था।
सीएम केजरीवाल ने 8वें समन को नजरअंदाज कर कहा था कि यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ईडी के सवालों का सामना करने के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं।
Also Read : NEWS : मोबाइल यूजर्स की मनमानी पर लगेगी लगाम, नियमों में होंगे ये बदलाव | Nation One









