केतन के परिजनों से मिले नगीना सांसद चंद्रशेखर,बोले आंसू बहाने से नहीं मिलता न्याय।
टिहरी गढ़वाल के देवल गाँव में बीते 8 जून को प्रेम प्रसंग के चलते युवती के परिजनों ने 18 वर्षीय युवक केतन लाल और उसके साथी के साथ मारपीट कर दी जिसमें केतन गंभीर रूप से जख्मी हुआ और अस्पताल में केतन ने दम तोड़ दिया जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हुआ,इस घटना से क्षेत्र में काफी रोष देखने को मिला,फ़िलहाल युवती केपिता और दादा के साथ ही 2 और लोगों की इस मामले में गिरफ़्तारी हो चुकी है लेकिन अब केतन की इस घटना ने समाज को दो हिस्सों में बाँट दिया है और दलित समाज एकजुट होकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाही की मांग कर रहा है,उत्तराखंड ही नहीं बल्कि इस घटना की देशभर में चर्चाएं हैं।
दूसरी बार पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे नगीना सांसद चंद्रशेखर :
28 जून को नगीना (उत्तरप्रदेश) सांसद चंद्रशेखर आज़ाद अपने समर्थकों के साथ देवल गाँव के लिए निकले लेकिन हरिद्वार में पुलिस ने उन्हें रोक दिया और काफी हंगामे के बाद पुलिस ने 30 जून को पीड़ित परिवार से मिलने का आश्वासन दिलाया और बीते दिन यानि 30 जून को चंद्रशेखर आज़ाद करीबन 100 गाड़ियों में समर्थकों के साथ टिहरी के लिए निकले लेकिन दूसरी बार पुलिस ने उन्हें रोक दिया जिससे चंद्रशेखर नाराज हो गए पुलिस ने सीमित लोगों को ही देवल गाँव जाने की अनुमति दी और नगीना सांसद हरिद्वार से टिहरी पहुंचे लेकिन यहाँ भी उनका काफिला बढ़ता गया तो पुलिस ने फिर उन्हें चम्बा में रोक लिया जिससे नाराज होकर वो बारिश में ही करीबन 3 किमी पैदल चलकर देवल गाँव पहुंचे।
सांसद के आने से बिलख पड़ा पीड़ित परिवार :
देवल गांव में बड़ी संख्या में लोग सांसद चंद्रशेखर का इंतजार करते रहे और देर शाम सांसद के पहुँचने से माहौल एक बार फिर गमगीन हो गया मृतक केतन की बहन और माँ नगीना सांसद से लिपट गए जिसने सबकी आँखें नम कर दी,चंद्रशेखर ने केतन की माँ से बातचीत में कहा कि रोकर इस लड़ाई को नहीं लड़ा जा सकता,केतन की हत्या सिर्फ इसलिए हुई कि वो दलित था,परिजनों से बातचीत में चंद्रशेखर ने कहा कि आंसू बहाने से क्या न्याय मिलेगा ,रो रो कर सब मर जाओ किसी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा ,हिम्मत से लड़ाई लड़नी पड़ेगी मुझे केतन को न्याय दिलाने से कोई नहीं रोक सकता,अगर केतन अपराधी था तो पुलिस के हवाले करते ऐसे जानवरों की तरह क्यों मारा।
सड़क से लेकर संसद तक उठाऊंगा आवाज- चंद्रशेखर :
नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि पीड़ित परिवार से मिलने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी उन्हें रोका गया लेकिन फिर भी वो केतन के लिए न्याय की आवाज सड़क से लेकर संसद तक उठाएंगे,जब उन्हें रोका गया तो उनकी कमीज फट गई अब उसी फटी कमीज को पहनकर लोकसभा अध्यक्ष के सामने न्याय की मांग करेंगे।
सीएम धामी पीड़ित परिवार से मिलकर दें न्याय का भरोसा :
टिहरी पहुंचकर नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी जल्द पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दें,केतन हत्याकांड की सीबीआई जांच होनी चाहिए,जल्द न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होनी चाहिए दहशत में आए परिवार को अन्य सुरक्षित जगह विस्थापित किया जाए।
Watch Video
Watch the full video for more details on this story.













