Health : गर्मियों में माथे पर बार-बार निकल आते हैं दाने? तो अपनाए ये 7 घरेलू नुस्खे | Nation One

Health : माथा यानी फोरहेड पर पिंपल्स या दानों की समस्या अक्सर सभी परेशान रहते हैं। यह समस्या सिर्फ महिलाओं में ही नहीं दिखती है बल्कि पुरुषों में भी होती है। माथे पर छोटे-छोटे दाने कई कारणों से निकल सकते हैं। अक्सर साफ- सफाई का ध्यान न रखना, हार्मोंस में चेंज या स्ट्रेस लेने की वजहों से भी माथे पर छोटे-छोटे दाने निकल जाते हैं।

ये दाने स्किन की ऊपर की लेयर के ठीक नीचे होती हैं, जो ब्लॉक यानी बंद हो जाती हैं और उभरी सी दिखती हैं। इसकी वजह से चेहरा भी कम ग्लोइंग दिखता है।

ऐसे में कई लोग इससे छुटकारा पाने के लिए नए-नए ब्यूटी प्रोडक्ट यूज करते हैं, लेकिन असर कम दिखता है। इसलिए इससे राहत पाने के लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे हैं, जो माथे पर छोटे-छोटे दानों को दूर करने के लिए कारगर है.

Health

नीम के पत्ते

नीम के पत्तों को पानी में उबालकर उस पानी को ठंडा करें और इसे छोटे-छोटे दानों पर लगाएं। नीम के एंटीबैक्टीरियल गुण दानों को सूखने में मदद कर सकते हैं।

हल्दी और दही

हल्दी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं और दही में लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया पाया जाता है, जो दानों को कम करने में मदद कर सकते हैं। एक छोटी चम्मच हल्दी को दही के साथ मिलाकर दानों पर लगाएं।

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल को सीधे दानों पर लगाने से सूजन और लालिमा कम हो सकती है। यह एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। अगर आपको सीधे लगाने पर जलन महसूस होती है, तो आप किसी क्रीम में मिलाकर लगा सकते हैं।

एलोवेरा

एलोवेरा को काटकर उसका जूस निकाल कर दानों पर लगाएं। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो दानों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।

Health

लहसुन

लहसुन के रस को दाने पर लगाने से उनका दर्द और सूजन कम हो सकती है। 3-4 कलियां लेकर पीसें और उसका रस निकाल कर कॉटन की मदद से लगाएं। ड्राई होने के बाद वॉश कर लें।

शहद

शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, इसलिए शहद को दाने पर लगाने से उनका दर्द और सूजन कम हो सकती है। इसके अलावा माथे पर जमी गंदगी भी दूर होती है।

आलू का रस

आलू के रस को दानों पर लगाने से उनकी सूजन कम हो सकती है और वे जल्दी ही सुख सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि ये नुस्खे केवल नॉर्मल यूज के लिए हैं, लेकिन दानों की समस्या गंभीर है, तो डॉक्टर से सलाह करें।

Also Read : Health : ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित कर देती हैं ये हरी फलियां, मिलते हैं कमाल के फायदे | Nation One