Crime : हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास | Nation One
20 Aug, 2024 Nation One News 125
Crime : कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में महिला चिकित्सक के साथ रेप और मर्डर के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी देश में महिला अपराध के मामले कम होने का नाम नही ले रहे हैं। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास की घटना सामने आ रही है।
Crime : सुशीला तिवारी अस्पताल में दुष्कर्म का प्रयास
पीड़िता के भाई ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया है उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बहन सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती अपनी चाची के साथ में थी। 17 अगस्त की देर रात नाबालिग वार्ड के बाहर टहल रही थी। तभी वहां पुलभट्टा ऊधमसिंह नगर निवासी जावेद खान पहुंच गया। आरोप है कि जावेद खान ने वॉशरूम का रास्ता पूछा। पीड़िता उसे वॉशरूम का रास्ता बताने लगी। आरोप है कि इसी दौरान जावेद उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जावेद बहला-फुसला कर नाबालिग को चौथी मंजिल पर ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। नाबालिग किशोरी के शोर मचाने पर लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। और आरोपी जावेद को पकड़ लिया। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
Crime : मुकदमा दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही मंडी चौकी प्रभारी विजय मेहता मौके पर पहुंच गए। इस दौरान आरोपी जावेद ने पुलिस से भी अभद्रता की। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। सीओ नितिन लोहनी ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में बीएनएस की धारा 74 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। और आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
Also Read : Dehradun : बस में किशोरी के साथ Gangrape, इस हालत में मिली नाबालिग, पढ़ें | Nation One