ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

बहादुर बेटी: विदेश में फंसे पिता पर 2 करोड़ का जुर्माना, बेटी ने सोशल मीडिया को बनाया हथियार; मुख्यमंत्री ने भी भेजी मदद

सऊदी अरब में पिछले 8 वर्षों से बंधक जैसी विषम परिस्थितियों में फंसे उत्तराखंड के इंद्रमणि नौटियाल की सुरक्षित वतन वापसी की उम्मीदों को एक नया बल मिला है। रोजगार के सिलसिले में 2018 में खाड़ी देश गए उत्तरकाशी के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि वहां एक सड़क हादसे के बाद भारी कानूनी संकट में फंस गए थे। हादसे के बाद उन पर 2 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्मानालगाया गया था, जिसे चुका पाने में असमर्थ होने के कारण वे अपने देश वापस नहीं लौट पा रहे हैं।

पढ़ें यह खबर : बद्रीनाथ धाम में पुलिस और सेना का विवाद, मेजर समेत 15 जवानों पर केस दर्ज

 

बेटी का संघर्ष और सोशल मीडिया का सहारा : 

पिता को सुरक्षित वापस लाने के लिए उनकी साहसी बेटी दीपिका नौटियाल ने हार नहीं मानी और इंटरनेट पर एक व्यापक मुहिम छेड़ दी। दीपिका ने सोशल मीडिया के माध्यम से दुनिया भर के लोगों से अपने पिता की रिहाई के लिए मदद की भावुक अपील की। इस मुहिम का गहरा असर हुआ और देश के साथ-साथ विदेशों में रह रहे प्रवासी उत्तराखंडी भी सीधे दीपिका के बैंक खाते में आर्थिक सहयोग भेजने लगे। इसी बीच समाज सेवी रोशन रतूड़ी भी सोशल मीडिया पर इस परिवार के लिए लगातार समर्थन जुटा रहे हैं। 

जनप्रतितिधियों का साथ और स्थानीय मदद : 

इंद्रमणि के परिवार को इस आर्थिक और मानसिक संकट से निकालने के लिए स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता भी आगे आए हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप भट्ट ने स्वयं गोरसाड़ा गांव पहुंचकर दीपिका के पिता की वतन वापसी के लिए ₹21,000 की नकद राशि सौंपी। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर मामले को केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय तक कूटनीतिक स्तर पर उठाने की मांग की है।

पढ़ें यह खबर :  देहरादून में मिक्सर ट्रैक्टर की चपेट में आने से 18 वर्षीय वैष्णवी की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर चालक हिरासत में

सरकार ने भी बढ़ाए मदद के हाथ : 

इस मामले के मीडिया और सोशल मीडिया पर तूल पकड़ने के बाद प्रदेश सरकार ने भी इस पर बड़ा संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री समन्वयक किशोर भट्ट ने परिवार की दयनीय स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी से खास मुलाकात कर सहायता राशि देने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री धामी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 'मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष' से दीपिका के परिवार के लिए ₹2 लाख की आर्थिक सहायता राशि तुरंत मंजूर कर दी है।

Watch Video

You Might Also Like