ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

देहरादून में मिक्सर ट्रैक्टर की चपेट में आने से 18 वर्षीय वैष्णवी की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर चालक हिरासत में

राजधानी देहरादन में भारी वाहन किसी यमराज के वाहन से कम नहीं हैं कब कौन इनकी चपेट में आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता, रविवार रात मिक्सर ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 18 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गईं। 

क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसे में बीटेक की छात्रा की मौत हो गई. चार खंबा चौक के पास पैदल जा रही छात्रा को पीछे से आए मिक्सर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. हादसे में छात्रा ट्रैक्टर के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस को दी.

वहीं, सूचना मिलने पर थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवती को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मिक्सर ट्रैक्टर और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है. साथ ही पुलिस घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.

पढ़ें यह खबर : प्यार हो तो ऐसा- जापान की महिला ने बागेश्वर में बहाई पति की अस्थियां, यहीं साथ बिताए थे यादगार लम्हे

चार खंबा चौक के मिक्सर ट्रैक्टर के नीचे आई छात्रा: पुलिस के मुताबिक, रविवार यानी 9 अगस्त की रात करीब 8:45 बजे सूचना मिली थी कि चार खंबा चौक के पास एक युवती मिक्सर ट्रैक्टर के नीचे आ गई है. सूचना मिलते ही क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को एंबुलेंस के जरिए वेलमेड अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे जांच पड़ताल कर मृत घोषित कर दिया.

बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा थी वैष्णवी: वैष्णवी दिल्ली की रहने वाली थी और देहरादून स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से B.Tech प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. घटना के समय वैष्णवी की बड़ी बहन कृतिका रावत भी उसके साथ थीं. कृतिका ने पुलिस को बताया कि दोनों बहनें चार खंबा चौक से पैदल अपने कमरे की ओर जा रही थीं. इसी दौरान पीछे से आए मिक्सर ट्रैक्टर ने वैष्णवी को टक्कर मार दी, जिसके बाद वो ट्रैक्टर के नीचे आ गई।

पढ़ें यह खबर : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी 'म्यूजिकल चेयर' जैसी: 26 साल, 10 सीएम, 13 शपथ; जानिए रोचक किस्सा

 "पुलिस ने मिक्सर ट्रैक्टर संख्या UP 12 BF 7297 और उसके चालक को सुरक्षा की मद्देनजर से थाने पर लाकर हिरासत में लिया है. परिजनों की तहरीर मिलने के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी."- मोहन सिंह, थाना क्लेमेंटटाउन प्रभारी

"घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी है. रात ज्यादा होने के कारण पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई अगले दिन की जाएगी. पुलिस की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है."- मोहन सिंह, थाना क्लेमेंटटाउन प्रभारी

Watch Video

You Might Also Like