ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

बॉलीवुड दिग्गज धर्मेंद्र का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस!

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। बॉलीवुड के ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। बता दे कि ध्रमेंद्र काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वो कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी थे। फिर उन्हें घर ले जाया गया था, जहां घर में ही घर से ही धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट चल रहा था।

बता दे कि धर्मेंद्र का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल है। उनका जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसरानी गांव में हुआ था। धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर, 2025 को रेगुलर चेकअप के लिए हॉस्पिटल ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल एडमिट करवाया गया था। जहां उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। 10 नवंबर उनकी तबीयत गंभीर हो गई। हेमा मालिनी, सनी देओल, ईशा देओल, करण देओल और राजवीर देओल, अभय देओल सभी हॉस्पिटल पहुंचे थे। वहीं सलमान खान, शाहरुख खान, गोविंदा, अमीषा पटेल भी धर्मेंद्र से मिलने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे थे।

धर्मेंद्र का 65 साल का लंबा करियर

जानकारी के लिए बता दे कि धर्मेंद्र ने साल 1960 में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वो "दिल भी तेरा हम भी तेरे" में दिखे थे। इसके बाद वो 1961 की फिल्म "बॉय फ्रेंड" में सपोर्टिंग रोल में दिखाई दिए। धर्मेंद्र 65 साल एक्टिंग में एक्टिव रहे। उन्होंने कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। उन्होंने शोले (1975), चुपके-चुपके (1975), सीता और गीता (1972), धरमवीर (1977), फूल और पत्थर (1966), जुगनू (1973) यादों की बारात (1973) जैसी फिल्में की हैं।

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे थे। उनके निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म भी इसी साल रिलीज होगी। वो फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वो अगस्त्य नंदा के पिता का किरदार अदा करने वाले हैं। ये फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ

धर्मेंद्र की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां कीं थी। पहली शादी उनकी प्रकाश कौर से हुई थी। इस शादी से उन्हें चार बच्चे- सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल हैं। वहीं दूसरी शादी एक्ट्रेस हेमा मालिनी के साथ हुई। प्रकाश ने धर्मेंद्र को तलाक नहीं दिया था, तो धर्मेंद्र ने धर्म बदलकर दूसरी शादी की थी। हेमा मालिनी से उनकी दो बेटियां- ईशा देओल और अहाना देओल हैं। 

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed