38वें खेलों के लिए Uttarakhand की तैयारियां शुरू, 25 दिसंबर टेंडर की डेडलाइन | Nation One
Updated: 12 November 2024Author: Nation One NewsViews: 61
Uttrakhand - एसोसिएशन 34 खेलों के लिए तैयार किए गए खेल स्थानों का दौरा करने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा नियुक्त गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी से अनुरोध करेगी ताकि वो जल्द से जल्द स्थानों के अंतिम चयन की अनुमति दें या फिर समय रहते सुझाव। 38वें राष्ट्रीय खेलों से संबंधित तमाम खेल उपकरण व अन्य संसाधनों की खरीद के टेंडर 25 दिसंबर तक पूरे करने की डेडलाइन तय कर ली गई है ताकि उसके बाद बचे करीब एक महीने में खेल आयोजन को भव्य बनाने पर काम किया जा सके। ये निर्देश निदेशालय में हुई बैठक में जारी हुए हैं। बैठक में उत्तराखंड़ ओलंपिक एसोसिएशन ने भी प्रतिभाग किया।
Uttrakhand - राज्य और एसोसिएशन की तैयारियां सही दिशा में चल रही हैं- महासचिव डीके सिंह।
एसोसिएशन के महासचिव डीके सिंह ने बताया कि राज्य और एसोसिएशन की सभी तैयारियां सही दिशा में चल रही हैं। एसोसिएशन 34 खेलों के लिए तैयार किए गए खेल स्थानों का दौरा करने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ द्वारा नियुक्त गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी से अनुरोध करेगी ताकि वो जल्द से जल्द स्थानों के अंतिम चयन की अनुमति दें या फिर समय रहते सुझाव दें। साथ ही एक पत्र रेलवे को भी प्रेषित करके विशेष ट्रेन चलाने का आग्रह किया है। आपको बता दें कि राज्य में देश भर से खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसीलिए खिलाड़ियों के आने-जाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही एयरपोर्ट और राज्य के रेलवे स्टेशनों पर खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों और अतिथियों के स्वागत के लिए खास इंतज़ाम के निर्देश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट- रीमा सिंह।
Also Read : News : आम लोगों को जल्द मिलेगा स्वदेशी GPS, जल्द छोड़े जाएंगे सात नए उपग्रह | Nation One