UP News : स्कूल जा रही बच्ची को बाइक सवार युवकों ने जबरन पिलाया ज़हर | Nation One
Updated: 09 November 2024Author: Nation One NewsViews: 103
UP News : यूपी के पीलीभीत से एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है जहां कक्षा पांच में पड़ने वाली छात्रा को बाइक सवारों ने पकड़र ज़बरदस्ती ज़हर पिला दिया। हालत बिगड़ने पर जब घटना की जानकारी हुई तो बच्ची को निजी अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हर सुबह की तरह करीब आठ बजे बच्ची रोज़ाना की तरह घर से पैदल स्कूल जा रही थी। इसी दौरान जेएमबी स्कूल के समीप बाइक सवार तींन लोगों ने बच्च को रोका और जबरन ज़हर खिला दिया। बाइक सवारों के जाने के बाद वो बच्ची पैदल स्कूल चलकर पहुंची। वहीं स्कूल के गेट पर खड़े टीचर्स ने जैसे ही बच्ची की बिगडी हुई हालत देखी तो उससे पूछताछ की। बच्ची के पास से विषाक्त पदार्थ की दुर्गंध आ रही थी। जैसे ही बच्ची ने अपने साथ हुई घटना की जानाकरी टीचर्स को दी तो स्कूल में कोहराम मच गया। तभी बच्ची की हालत और ज़्यादा बिगड़ने लगी।
UP News : सूचना पर पहुंचे परिजन
सूचना पर परिजनों के पहुंचने के बाद बच्ची को शहर ही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फिल्हाल उसका उपचार किया जा रहा है। वहीं जब इस बात की सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस अफसरों में भी हडकंप मच गया। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी मय फोर्स के साथ अस्पाल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई।
UP News : बाइक सवार आरोपी थे बच्ची की चाची के गांव के
अस्पताल ले जाते वक्त बच्ची ने रास्ते में बताया की बाईक सवार युवक उसकी चाची के गांव से थे और उसे नशीला पर्दाथ पिलाकर और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए थे। वहीं एसपी के मामा जहानाबाद क्षेत्र के सुस्वार गांव निवासी रामगोपाल से बातचीत हुई। बातचीत में बच्ची के मामा ने बताया की खेत के बंटवारे के विवाद के चलते चाचा पक्ष ने ही घटना को अंजाम दिया है। जब परिजनों से जानाकरी जुटाई गई जिसमें बच्ची के चाचा पक्ष से ज़मीन के विवाद के चलने की जानाकरी मिली। बाइक सवारों ने भी बच्ची को चाची के गांव का होने की बात कही थी। आपको बता दें कि बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही पूरे मामले के खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया गया है। वहीं सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है। रिपोर्ट- रीमा सिंह।
Also Read : News : जम्मू कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, हथियार बरामद | Nation One