ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

बद्रीनाथ धाम : चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन, कथित निजी सचिव सस्पेंड, विभिन्न धाराओं में मुक़दमा दर्ज

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामले के सामने आने से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है. इस मामले में 4 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है जो पूरे मामले की जांच कर रही है,चढ़ावा चोरी पर पहला एक्शन BKTC अध्यक्ष के कथित निजी सचिव प्रमोद नौटियाल को सस्पेंड कर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

आस्था के केंद्रों में चढ़ावा चोरी मामलों ने सबको हैरान कर दिया है और सबकी जुबान पर एक ही सवाल है क्या ऐसा करने वालों को कानून तो छोड़िए भगवान का भी डर नहीं है,जिस धाम से रोजी रोटी चल रही है उसी धाम में ऐसा कोई कैसे कर सकता है।

श्री राम मंदिर में चढ़ावा चोरी ने पूरे देश को हैरानी में डाल दिया और अब जब 3 जुलाई को श्री बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा गिनती में गड़बड़ी के आरोप लगे तो करोड़ों श्रद्धालुओं को एक बार फिर गहरा आघात लगा,अब इस मामले में बड़ी कार्रवाही हुई है,बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के कथित निजी सचिव प्रमोद नौटियाल को सस्पेंड कर ज्योतिर्मठ तलब कर दिया गया है।

बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी ने कहा कि प्रमोद नौटियाल उनके निजी सचिव नहीं बल्कि समिति के नियमित कर्मचारी हैं जो पिछले 3 अध्यक्षों के साथ भी काम कर चुके हैं ,प्रमोद नौटियाल के खिलाफ बद्रीनाथ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज की गई है।भैरव सेना संगठन के अध्यक्ष संदीप खत्री ने इस मामले को सबसे पहले सामने लाया था उन्होंने मंदिर समिति के सूत्रों से आरोप लगाए थे कि बद्रीनाथ धाम में बड़ी संख्या में चढ़ावे में गड़बड़ी हुई है उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की भी मांग की थी।

सीएम धामी ने मामले में दिखाई गंभीरता :

उत्तराखंड सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति बनाई है। समिति को 15 दिनों में रिपोर्ट देने और दान-चढ़ावा प्रबंधन को अधिक पारदर्शी बनाने के सुझाव देने का भी निर्देश दिया गया है।मामले की गूंज शासन तक पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद इस पर कड़ा रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री के आदेश पर अब गढ़वाल कमिश्नर की अध्यक्षता में एक नई उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है. यह नई समिति मौजूदा जांच समिति से पूरी जांच अपने हाथों में ले लेगी. इस समिति की अगुवाई गढ़वाल मंडल के कमिश्नर आनंद स्वरूप करेंगे. उनके साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के प्रबंध निदेशक संदीप तिवारी और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (वित्त) जगत सिंह चौहान को इस समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है.

इन ख़बरों पर भी डालिए एक नजर - 

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी गड़बड़ी के आरोप,BKTC ने दिए जांच के आदेश।

उत्तराखंड : हरिद्वार को छोड़ 12 जिलों की ग्राम पंचायतों को 1 साल बाद मिलेंगे उप-प्रधान, इस दिन होंगे चुनाव

प्रतापगढ़ में CM योगी ने ₹384 करोड़ की 111 परियोजनाओं का किया लोकार्पण, कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

Watch Video

Watch the full video for more details on this story.

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed