NEWS : केरल के तट के पास से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और भारतीय नौसेना ने लगभग 2500 किलोग्राम मेथामफेटामाइन को जब्त किया है। इसकी कीमत लगभग 15,000 करोड़ बताई जा रही है। वहीं, इस जब्ती के साथ ही एक संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
इतनी बड़ी मात्रा में पकड़ा गया ड्रग्स ऑपरेशन समुद्रगुप्त काही एक हिस्सा है। अभी तक इस ऑपरेशन के जरिये तकरीबन 40 हजार करोड़ की ड्रग्स बरामद की जा चुकी है। पाकिस्तान की हो सकती है साजिश
ड्रग्स की इतनी बड़ी मात्रा के तार सीधे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़ रहे हैं। पाक के कराची में बैठा हुआ हाजी सलीम सबसे मुख्य साजिशकर्ता है और वह ही सबसे बड़ा ड्रग्स माफिया है।
NEWS : चलाए गए अभियान में मदर शिप से मादक पदार्थ जब्त
भारत में अधिकतर जितनी ड्रग्स पकड़ी जा रही हैं, उसके पीछे भी इसी शख्स का हाथ सामने आया था। हाजी सलीम को दाऊद इब्राहिम और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के बीच की मुख्य कड़ी माना जा रहा है।
पिछले डेढ़ साल में दक्षिणी मार्ग से समुद्री तस्करी के संबंध में एनसीबी द्वारा की गई यह तीसरी सबसे बड़ी जब्ती है। ऑपरेशन समुद्रगुप्त के अभियान के तहत अब तक करीब 3,200 किलोग्राम मेथामफेटामाइन, 500 किलोग्राम हेरोइन और 529 किलोग्राम हशीश जब्त की गई है।
एनसीबी ने नौसेना के साथ संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में मदर शिप से मादक पदार्थ को जब्त किया है। यह खेप अफगानिस्तान से भारत, श्रीलंका और मालदीव के लिए ट्रांसपोर्ट की गई थी।
भारतीय खुफिया एजेंसी ने इस बात के इनपुट दिए थे कि एक मदर शिप बड़ी मात्रा में ड्रग्स को लेकर जा रही है। इन्हीं इनपुट को भारतीय नौसेना के साथ शेयर किया गया था और इसके लिए भारतीय नौसेना की तरफ से एक जहाज की तैनाती कर दी गई थी। इसी के साथ ही नौसेना और एनसीबी ने इस रास्ते को पहचाना और इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
Also Read : NEWS : तमिलनाडु में जहरीली शराब पीने से 3 लोगों की मौत, 30 लोग अस्पताल में भर्ती | Nation One