ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

News : गैंगवार में बदला चैंपियन और उमेश कुमार का झगड़ा, चली गोलियाँ | Nation One

News : पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन एक बार फिर उत्तराखंड की राजनीति की धुरी बने हुए हैं. इस बार वो खानपुर विधायक उमेश कुमार के ऑफिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में सुर्खियों में हैं. बीते दिन रुड़की में सुबह का सूरज सुकून लेकर निकला था, लेकिन दोपहर तक यह सुकून गोलियों की तड़तड़ाहट की गूंज में बदल गया. ये पूरा मंजर किसी गैंगस्टर फिल्म के सीन के जैसा था.

फायरिंग मामले में पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं मामले में खानपुर विधायक उमेश कुमार को भी हिरासत में लिया गया है. घटना के बाद दोनों नेताओं पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज किया है. वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आइए आपको तफसील से बताते हैं पूरा मामला क्या है.

News : सोशल मीडिया से शुरू विवाद फायरिंग तक पहुंचा

गौर हो कि पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन का विवादों से चोली दामन का साथ रहा है. वहीं कुंवर प्रणव चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार की राजनीति अदावत रक्तरंजित तक पहुंचने लगी है. दोनों नेताओं की अदावत कोई नई नहीं हैं, पहले भी दोनों नेता आमने-सामने आ चुके हैं.

दोनों नेता हमेशा एक दूसरे पर जुबानी हमला बोलते रहे हैं. लेकिन इस बार अदावत गाली गलौज, मारपीट के साथ ही फायरिंग तक पहुंच गई हैं. जिसने प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है. पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और खानपुर विधायक उमेश कुमार के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद फायरिंग तक पहुंच गई. जिसने कड़ाके की ठंड में प्रदेश में सियासी पारा बढ़ा दिया है.

News : उमेश कुमार पर मुकदमा दर्ज

दोनों नेताओं को टकराव ने हिंसक रूप ले लिया. खानपुर विधायक उमेश कुमार ने पुलिस में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ शिकायत की गई है. जबकि हरिद्वार जिले के रुड़की सिविल लाइन कोतवाली में कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की पत्नी की शिकायत के बाद उमेश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उमेश कुमार पर बीएनएस की धारा 190, 191(2),191(3), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि फिलहाल उमेश कुमार पुलिस हिरासत में है.

News : कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर फायरिंग का आरोप

रुड़की पुलिस के अनुसार बीते दिन पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अपने समर्थकों के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार के रुड़की गंगनहर किनारे स्थित कार्यालय में घुस गए. आरोप है कि इस दौरान उन्होंने गाली गलौज और फायरिंग की. वहीं जब कार्यालय में मौजूद लोगों ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उसके साथियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने हमला कर दिया. कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर आरोप है ये भी लगा है कि उनके समर्थकों ने विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर कई राउंड फायरिंग की. मामला गरमाता देख कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और उनके समर्थन वहां से चले गए. घटना की सूचना मिलते ही विधायक उमेश कुमार भी मौके पर पहुंचे.

News : घटना के बाद तनाव की स्थिति

बताया जा रहा है कि खानपुर विधायक उमेश कुमार कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के कार्यालय की तरफ जाने ही वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर एसपी देहात समेत आसपास के थानों से पुलिस बल और एनपीआर मौके पर पहुंच गई. विधायक उमेश कुमार को रोका गया. जिसके बाद उमेश कुमार ने पुलिस को कहा कि अगर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को नहीं पकड़ा तो वह खुद ही अपना बदला लेने में सक्षम हैं. घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है.

News : मामले में सियासत हुई तेज

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मामले में कड़ा रुख अपनाया है. महेंद्र भट्ट ने सरकार से मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. महेंद्र भट्ट ने कहा कि जिन लोगों के कंधों पर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को बनाने की जिम्मेदारी थी, उन्होंने जिस तरह का रवैया दिखाया है, वह शर्मिंदा करने वाला है. मामले में महेंद्र भट्ट ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी बात करते हुए इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी भी इस पर विचार करने के बाद ठोस कार्रवाई करेगी.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि जो घटना हुई है वह प्रदेश को शर्मसार करने वाली है. दोनों ही जनप्रतिनिधियों ने अपनी भूमिका को नहीं निभाया हैं. करण माहरा ने कहा कि हैरत की बात यह है कि सरकार अब तक इस मामले में मूकदर्शक बनी हुई है. उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर कड़ा एक्शन लेना चाहिए.करण माहरा ने इस मामले में पुलिस की भूमिका की तारीफ की है.

Also Read :आईएएस स्टिंग केस में कार्यवाही फर्जी, उमेश शर्मा ने दून पुलिस खिलाफ दी तहरीर अभाविप पदाधिकारी को धमकाकर विधायक चैंपियन फिर विवादों में | Nation One

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed