ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

News : उत्तराखंड में अब भी फंसे 400 यात्री, हिमाचल में 41 लोगों की मौत | Nation One
News : पहाड़ी राज्यों में कुदरत का कहर जारी है। पिछले दिनों आए भूस्खलन और बाढ़ के बाद अब तक हालत सुधर नहीं आए हैं। स्‍थानीय प्रशासन के साथ सेना भी रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन में जुट गई है। बड़ी संख्या में लोग अब भी फंसे से हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजने के प्रयास किया जा रहा है।

News : उत्तराखंड में 400 यात्री फंसे

उत्तराखंड में सेना बचाव कार्य कर रही है। रविवार को 1275 लोगों को रेस्क्यू किया गया था। वहीं, गौरीकुंड-सोनप्रयाग हाईवे पर फंसे 25 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। अब तक 10374 यात्रियों को रेस्‍क्‍यू किया जा चुका है, जबकि 400 यात्री अब भी फंसे हैं। इधर, लापता यात्रियों की तलाश के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है और टूट चुके रास्तों और पैदल पुल को ठीक किया जा रहा है। रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन के लिए भेजे नए चिनूक और एमआई 17 हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण रविवार को भी उड़ान नहीं भर पाए। ऐसे में रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन के लिए छोटे हेलीकॉप्टर की मदद ली जा रही है।

News : हिमाचल प्रदेश में 14 की मौत

हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों आए भूस्‍खलन के कारण मरने वालों की सख्‍ंया बढ़ती जा रही है। अब तक इस आपदा में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को पांच शव बरामद किए गए थे। 41 लोग अब भी लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है।

News : जम्मू-कश्मीर में हालात खराब

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में बादल फटने की घटना के बाद श्रीनगर-लेह राजमार्ग बंद हो गया। धान की फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। सड़कों पर चट्टान पड़ी हुई है। राज्‍य में मौसम विभाग ने येलाे अलर्ट जारी किया है।

News : उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी

उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी देखने को मिली है। राहत की बात यह है कि गंगा, यमुना व सरयू का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। बिजनौर बैराज से 52 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। बदायूं में गंगा, शाहजहांपुर में गंगा, गर्रा और पीलीभीत में शारदा नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। Also Read : News : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बादल फटने से तबाही, कई घर क्षतिग्रस्त | Nation One

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed