ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

News : शिवलिंग के साथ 3 महिलाओं ने किया कुछ ऐसा, पुलिस भी रह गई दंग | Nation One
News : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक विचित्र घटना सामने आई है यहाँ तीनों महिलाओं ने गांव के मंदिर में शिवलिंग को ईट-सीमेंट से चुनवा दिया. ईंट-सीमेंट से चुनवाने के पश्चात् रेलिंग में करंट और बाहर से ताला भी लगा दिया. मंदिर में दर्शन करने आए स्थानीय लोगों ने ये सब देखा तो दंग रह गए. उन्होंने खूब हंगामा किया तथा पुलिस को इसकी खबर दी. हंगामे के पश्चात् तीनों महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. दो महिलाओं को तो उसी वक़्त पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया. तीसरी महिला अभी फरार है. हिरासत में ली गई एक महिला ने जब ऐसा करने की वजह बताई तो पुलिस ने अपना माथा पकड़ लिया. उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ कि लोगों के अंदर इतना अंधविश्वास भी है. मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिटी सेंटर का है. यहां राजीव आवास योजना की मल्टी के पास एक शिव मंदिर है. लोग वहां रोज पूजा करने आते हैं. मगर सोमवार को जब भक्त मंदिर पहुंचे तो वहां का दृश्य देख उनके होश उड़ गए. उन्होंने देखा कि शिवलिंग को किसी ने ईंट एवं सीमेंट से चुनवा दिया है. इसके साथ ही रेलिंग में करंट के साथ-साथ बाहर से ताला लगा दिया गया है, तत्पश्चात, वहां हंगामा मच गया.

News : शिवलिंग को ईंट और सीमेंट से ढकने का काम

खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान पता चला कि राजीव आवास में रहने वाली 45 वर्षीय महिलाएं कृष्णा, विमला, और सरिता अग्रवाल ने शिवलिंग को सीमेंट और ईंट से ढक दिया था। जब पुलिस इन महिलाओं के घर पहुंची, तो कृष्णा और विमला मौके पर मिल गईं। दोनों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। उन्होंने स्वीकार किया कि शिवलिंग को ईंट और सीमेंट से ढकने का काम उन्होंने ही किया है। विमला ने इसका कारण भी बताया। उसने कहा, "हमने शिवलिंग को बड़ा करने के लिए ऐसा किया है। अब वह बड़ा हो भी रहा है।" जब पुलिस ने पूछा कि शिवलिंग अंदर कैसे बड़ा हो रहा था, तो विमला ने कहा कि भगवान शिव ने उसे सपने में आकर बताया था कि शिवलिंग को बड़ा करने के लिए उसे अच्छे से ढकना होगा। उसने भगवान की बात मानते हुए शिवलिंग को सीमेंट और ईंट से ढक दिया। पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर नोटिस पर छोड़ दिया है, जबकि तीसरी महिला सरिता अग्रवाल अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। Also Read : News : यूपी में मेडिकल सीट छोड़ने पर नहीं लगेगा जुर्माना, योगी सरकार ने खत्म किया नियम | Nation One

You Might Also Like

Public Notice
MDDA ADD

Facebook Feed