ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

उत्तराखंड नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा पर्यटकों का टेम्पो ट्रैवलर; 20 से ज्यादा घायल

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ा हादसा हुआ है. जहां रामगढ़ में पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में जा गिरा. हादसे के वक्त वाहन में 22 से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. जहां स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया. घायलों को खाई से निकालकर सीएचसी रामगढ़ पहुंचाया गया है.

हरियाणा, फरीदाबाद, दिल्ली के थे सभी पर्यटक : 

नैनीताल जिले के रामगढ़ में शुक्रवार यानी 14 अगस्त को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां हरियाणा, फरीदाबाद, दिल्ली के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर रामगढ़ क्षेत्र में करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त वाहन में 22 पर्यटक सवार थे. अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

पढ़ें यह खबर : पैसों की तंगी और पासपोर्ट थी असली वजह, सीएम धामी के सामने 1.5 लाख मांगने की बात कहने वाली शायरा ने बताया सच

पेड़ों ने बचाई यात्रियों की जान : 

बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर भवाली से मुक्तेश्वर की ओर जा रहा था. रामगढ़ में लक्ष्मीखान तिराहे से करीब एक किलोमीटर आगे पहुंचने के दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया. इसके बाद टेंपो ट्रैवलर पैराफिट तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरा. गनीमत रही कि वाहन नीचे पेड़ों पर जाकर फंस गया. अगर कहीं और हादसा होता तो किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था.

पढ़ें यह खबर : चमोली टनल हादसा: CM धामी ने लिया रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा, 19 मजदूर सुरक्षित बाहर,3 का रेस्क्यू जारी!

वहीं, हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही कोतवाली भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. लगातार बारिश के बीच पुलिस और एसडीआरएफ जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. स्थानीय लोगों ने भी बचाव अभियान में पुलिस और एसडीआरएफ का सहयोग किया.

1 यात्री वाहन के नीचे दबा रेस्क्यू जारी :

खाई की गहराई ज्यादा होने के कारण घायलों को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण था. जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में उतरकर घायलों को एक-एक कर बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया. इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ पहुंचाया गया. जहां पर घायलों का उपचार किया जा रहा है. गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है.

"वाहन यूपी नंबर का है. जिसमें हरियाणा, फरीदाबाद, दिल्ली के यात्री सवार थे. जो मुक्तेश्वर से भवाली की तरफ आ रहे थे. यह हादसा रामगढ़ से 3 किमी पहले हुआ है. हादसे के बाद 20 यात्री घायल अवस्था में निकाला गया है. जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ पहुंचाया गया. जबकि, गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को हल्द्वानी रेफर किया गया है. वहीं, एक यात्री वाहन के नीचे दबा है, ऐसे में कटर की सहायता वाहन को काट कर निकाला जा रहा है."- रविकांत सेमवाल, सीओ, भवाली

Watch Video

You Might Also Like