2026 में इन ऐप्स के बिना स्मार्टफोन अधूरा है
आजकल फोन सिर्फ टाइमपास का ज़रिया नहीं रहा। जिसने इसे सही तरीके से इस्तेमाल करना सीख लिया, उसने ज़िंदगी आसान कर ली पढ़ाई हो, कमाई हो या रोज़ के काम।
तो चलिए बात करते हैं उन ऐप्स की जो 2026 में सच में काम आते हैं ।
AI वालेऐप्स —जोवाकईमददगारहैं
ChatGPT को आप एक दोस्त की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं जो हर सवाल का जवाब देता है। नोट्स बनाने हों, कुछ समझना हो या कोई आइडिया चाहिए बस पूछ लो। हाँ, एक बात सवाल जितना साफ होगा, जवाब उतना बेहतर आएगा ।
Google Gemini उनके लिए है जिन्हें ताज़ी और सटीक जानकारी चाहिए। इसमें टाइप करने की भी ज़रूरत नहीं — बोलकर या फोटो दिखाकर भी पूछ सकते हैं।
Microsoft Copilot खासतौर पर तब काम आता है जब ईमेल लिखना हो, प्रेजेंटेशन बनानी हो या ऑफिस का कोई काम जल्दी निपटाना हो ।
Perplexity AI उन लोगों के लिए है जिन्हें बिना इधर-उधर खोजे सीधा जवाब चाहिए। रिसर्च के लिए भी अच्छा है ।
Grammarly - अगर अंग्रेज़ी में छोटी-मोटी गलतियाँ होती हैं तो यह ऐप चुपचाप सुधार देता है। ईमेल या लेख लिखते वक्त काफी राहत देता है ।
सोशलमीडियाऔरकंटेंट
Instagram और YouTube अब सिर्फ देखने की जगह नहीं हैं - लोग यहाँ से कमा भी रहे हैं। बशर्ते लगातार काम किया जाए ।
CapCut और InShot वीडियो एडिटिंग को इतना आसान बना देते हैं कि कोई भी शुरुआत कर सकता है।
Canva से पोस्टर, थंबनेल, डिज़ाइन - सब बन जाता है, बिना किसी खास जानकारी के भी।
बातचीतकेलिए
WhatsApp तो ज़रूरी है ही । Telegram बड़े ग्रुप और फाइलें शेयर करने के लिए बढ़िया है, खासकर पढ़ाई के चैनलों के लिए ।
Signal उनके लिए जो प्राइवेसी को लेकर सीरियस हैं ।
Zoom और Google Meet - क्लास हो या मीटिंग, दोनों काम आते हैं।
पढ़ाईऔरकाम
Notion में आप नोट्स, प्लानिंग, टास्क लिस्ट सब एक ही जगह रख सकते हैं। Google Keep जल्दी कुछ लिखना हो तो सबसे सरल है ।
Google Drive फाइलें सुरक्षित रखता है और कहीं से भी खुल जाता है ।
OneNote पढ़ाई और ऑफिस दोनों के लिए ठीक है ।
पैसोंकाहिसाब
PhonePe, Google Pay, Paytm - इनसे पेमेंट, रिचार्ज, बिल सब मिनटों में हो जाता है।
Groww उनके लिए जो निवेश शुरू करना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आता कहाँ से शुरू करें ।
CRED क्रेडिट कार्ड वालों के लिए - बिल ट्रैक रखना आसान हो जाता है ।
सेहतऔरफिटनेस
HealthifyMe - खाना ट्रैक करने और डाइट प्लान के लिए
StepSetGo - चलने के बदले रिवॉर्ड मिलते हैं
1mg - दवाई ऑर्डर और डॉक्टर से बात करने के लिए
Cure.fit - घर पर ही योगा और वर्कआउट क्लास मिल जाती है
MyFitnessPal - कैलोरी गिनना हो तो सबसे आसान है
सफरऔरघूमना
Google Maps - रास्ता भूलो तो तुरंत मदद मिलती है
IRCTC Rail Connect - ट्रेन टिकट बुकिंग मिनटों में
Uber/Ola - कहीं भी जाना हो, कैब 2 मिनट में
RedBus - बस टिकट चाहिए तो सीट पसंद करके बुक करो
Ixigo - ट्रेन का स्टेटस और प्लेटफॉर्म नंबर एकदम सही बताता है
सीखनाऔरस्किल
Duolingo - अंग्रेजी या कोई भी भाषा फ्री में सीखो
YouTube - हर टॉपिक का वीडियो मिल जाएगा
Unacademy - सरकारी नौकरी या बोर्ड एग्जाम की तैयारी
Coursera - कॉलेज वाले कोर्स फोन पर फ्री में करो
Skillshare - ड्राइंग, वीडियो एडिटिंग जैसे काम सीखो
एंटरटेनमेंट
Spotify - गाने सुनो, पॉडकास्ट भी हैं
Hotstar/JioCinema - मैच और मूवी दोनों
YouTube Music - गाना सुनो और वीडियो भी देखो, सब फ्री
Pocket FM - कहानी सुननी है तो ऑडियो में पूरी किताब मिलेगी
- Priya dham
Watch Video
Watch the full video for more details on this story.









