ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

15 अगस्त को देहरादून में ऐसा रहेगा रुट मैप, 2 मिनट में जानिए पूरा रुट प्लान

देहरादून में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 15 अगस्त को रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। इसमें विक्रम, सिटी बस और अन्य वाहनों के लिए विभिन्न मार्गों पर बदलाव और पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में होने वाले समारोह के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। समारोह में प्रतिभागी, पुलिस, होमगार्ड, प्रेस और कार्यक्रम देखने आने वाले लोग परेड ग्राउंड के गेट चार और पांच से पहुंच सकेंगे।

15 अगस्त को रायपुर रूट के विक्रम सहस्रधारा क्रासिंग से वापस भेजे जाएंगे। इसके साथ ही धर्मपुर रूट के विक्रम तहसील चौक से दून चौक से एमकेपी चौक की ओर से जाएंगे। आईएसबीटी और कांवली रूट के विक्रम रेलवे गेट से वापस भेजे जाएंगे। प्रेमनगर रूट के विक्रम प्रभात कट से वापस भेजे जाएंगे।

पढ़ें यह खबर : जल जीवन मिशन: उत्तराखंड में 92% काम पूरा, सीएम धामी ने काम में तेजी लाने के दिए निर्देश

राजपुर रूट के विक्रम ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे होते हुए बैनी बाजार से वापस राजपुर रोड़ पर भेजे जाएंगे। वहीं, आईएसबीटी से राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बस दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की ओर जाएंगी। रिस्पना की ओर से आने वाली सिटी बस तहसील चौक से वापस दून चौक से एमकेपी चौक से आराघर को ओर वापस भेजी जाएंगी।

रायपुर रोड से आने वाली सिटी बस सहस्रधारा क्रांसिग से सहस्रधारा रोड से आईटी पार्क से राजपुर रोड घंटाघर से भेजी जाएंगी। इसके साथ ही वीआईपी, अधिकारियों के वाहन मंच के पीछे और खेल मैदान में पार्क होंगे। प्रतिभागियों, पुलिस, होमगार्ड, प्रेस सहित अन्य के वाहनों के लिए रेंजर्स ग्राउंड, मंगला देवी इंटर कालेज में पार्किंग बनाई गई है।

पढ़ें यह खबर : देहरादून में मिक्सर ट्रैक्टर की चपेट में आने से 18 वर्षीय वैष्णवी की दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर चालक हिरासत में

इसके साथ ही ईसी रोड, सर्वे चौक, मनोज क्लिनिक, बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, ओरिएंट चौक, पैसिफिक तिराहा पर आउटर प्वाइंट बनाए गए है। रोजगार तिराहा, कनक चौक, डूंगा हाउस, लैंसडाउन चौक और कान्वेंट तिराहा पर इनर प्वाइंट बनाए गए है।

Watch Video

You Might Also Like